Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2023: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा घर लेकर पहुंचे बप्पा, सालों से मना रहे हैं ये उत्सव

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 10:00 PM (IST)

    19 से 29 सितंबर यानी पूरे 10 दिनों के लिए बप्पा अपने भक्तों के घर विराज होने आ रहे हैं। वहीं 29 सितंबर को गणपति विसर्जन है। ऐसे में फिल्मी सितारें के ...और पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2023 Shilpa Shetty, Raj Kundra
    Ganesh Chaturthi 2023 Shilpa Shetty, Raj Kundra

    HighLights

    1. शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचे गणपति बप्पा
    2. 19 सितंबर को है गणेश चतुर्थी
    3. डेढ दिन बाद करती हैं गणपति विसर्जन

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shilpa Shetty Brings Bappa Home: देश भर में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। 19 से 29 सितंबर यानी पूरे 10 दिनों के लिए बप्पा अपने भक्तों के घर विराज होने आ रहे हैं। वहीं 29 सितंबर को गणपति विसर्जन है। ऐसे में फिल्मी सितारें के बीच बप्पा का जश्न देखने को मिल रहा है। हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बप्पा को अपने घर लेकर आ गई है।

    यह भी पढ़ें- Akshay-Raveena: प्यार, सगाई और धोखा! जब रवीना टंडन-अक्षय कुमार के रिश्ते में आ गई थी कड़वाहट, ये हीरोइन थी वजह

    शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचे गणपति

    शिल्पा शेट्टी हर साल की पूरी धूमधाम से गणपति उत्सव मनाती है और गणेश चतुर्थी से एक या दो दिन पहले बप्पा को अपने घर लेकर आती है। चतुर्थी की सुबह उनकी स्थापना करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। रविवार शाम शिल्पा पति राज के साथ मुंबई में गणपति बप्पा की मूरत लेने पहुंची, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस दौरान शिल्पा के पति राज कुंद्रा मीडिया के कैमरों से अपना चेहरा छुपाते नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    लालबाग गणपति से लेकर आती है मूरत

    कहा जाता है कि शिल्पा मुंबई के लालबाग गणपति से भगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्ति घर लेकर आती हैं। इस बार शिल्पा का ये 13वां साल होगा। बता दें एक्ट्रेस करीब डेढ़ दिन तक बप्पा को अपने घर रखती हैं। उस डेढ़ दिन या फिर 3 दिन तक बप्पा को रखती हैं। विसर्जन के दौरान पूरा शेट्टी और कुंद्रा परिवार एक साथ मिलकर पूजा करता है। उन दिनों एक्ट्रेस ने घर में कई तरह के पकवान और मिठाईयां भी बनती है जिसका वो बप्पा को भोग लगाती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    13 सालों से मना रही है ये त्योहार

    शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ हर साल गणेश उत्सव मनाती हैं। हर साल एक्ट्रेस परिवार के साथ गणेश स्थापना की पुरानी परंपरा से करती है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा साल 2010 से गणेशजी का ये त्योहार मना रही हैं। खबरों की माने तो 13 साल पहले, शेट्टी ने एक प्रार्थना पूरी होने के बाद हर चतुर्थी पर गणेश को घर लाने की कसम खाई थी, जिसके बाद से ये परंपरा चलती आ रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill के चैट शो में पहुंची Shilpa Shetty, दोनों हसीनाओं ने किया जमकर भांगड़ा