यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रमजान में पूरा हुआ Gauahar Khan का ये बड़ा ख्वाब, बेटे के साथ पहला उमराह करने मदीना गईं एक्ट्रेस
रमजान (Ramadan) के महीने में बॉलीवुड एक्ट्रेस Gauahar Khan का एक बहुत बड़ा ख्वाब पूरा हो गया है। गौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह ...और पढ़ें

HighLights
- रमजान में मदीना पहुंचीं गौहर खान
- गौहर खान का पूरा हुआ ख्वाब
- गौहर ने पति और बेटे संग शेयर किया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री गौहर खान (Gauahar Khan) रमजान बहुत शिद्दत से मनाती हैं। वह हर साल रोजा भी रखती हैं। इस साल उनके लिए रमजान और भी खास हो गया है, क्योंकि वह अपने बेटे जेहान के साथ पहली बार मदीना गई हैं। तीर्थ यात्रा से अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। अभिनेत्री ने कहा कि उनका सबसे बड़ा ख्वाब पूरा हो गया है।
40 साल की गौहर खान और उनके पति जैद दरबार (Zaid Darbar) पिछले साल एक बेटे के माता-पिता बने थे। 10 मई 2023 को जन्मे गौहर के लाडले जेहान (Zehaan) एक साल के होने जा रहे हैं। रमजान के महीने में गौहर ने अपने बच्चे के साथ देखा ख्वाब आखिरकार पूरा कर लिया है।
बेटे के साथ मदीना पहुंचीं गौहर खान
दरअसल, गौहर खान का सपना था कि वह मां बनने के बाद अपने बेबी और पति जैद के साथ रमजान में मक्का-मदीना जाए और रमजान के महीने में उनका ये ख्वाब पूरा हो गया है। अभिनेत्री अपने बेटे को पहला उमराह कराने मदीना पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किया है। क्लिप में गौहर अपने पति और बेटे के साथ फ्लाइट से लेकर मदीना पहुंचने तक की झलकियां दिखाई हैं।
यह भी पढ़ें- डिलीवरी के लिए खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंची थीं Gauahar Khan, एक्ट्रेस ने बताई उस दिन की कहानी
पूरा हुआ गौहर खान का ख्वाब
गौहर खान ने तीर्थ यात्रा के खूबसूरत पल को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है। क्लिप में अभिनेत्री के चेहरे पर बेशुमार खुशी साफ दिखाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "सुभानल्लाह। बतौर कपल और माता-पिता, हमने एक यात्रा का सपना देखा था और अल्हम्दुलिल्लाह हमें सर्वशक्तिमान से आशीर्वाद मिला। हमारे जेहान के साथ मदीना। अल्लाह इस तीर्थयात्रा को सभी के लिए आसान और सफल बनाये। आमीन।"
खबरें और भी
गौहर खान को आखिरी बार रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में बतौर होस्ट देखा गया था।
यह भी पढ़ें- Gauahar Khan ने मां बनने के दो महीने बाद शेयर की 'गोद भराई' सेरेमनी की तस्वीरें, दुल्हन की तरह सजी एक्ट्रेस