विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gauri Khan: मुंबई के पॉश इलाके में गौरी खान ने खोला महल जैसा रेस्तरां, लॉन्च पर लगा बॉलीवुड सितारों का मेला

Published: Wed, 14 Feb 2024 03:31 PM (GMT+05:30)

Gauri Khan Restaurant Torii गौरी खान बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। शाह रुख खान के प्रोडक्शन ...और पढ़ें

मुंबई के पॉश इलाके में गौरी खान ने खोला महल जैसा रेस्तरां, (X Image)
मुंबई के पॉश इलाके में गौरी खान ने खोला महल जैसा रेस्तरां, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर फिल्म तक, एक्टर के पास प्रोजेक्ट की लंबी कतार है। कुछ ऐसा ही हाल उनकी पत्नी गौरी खान का है। गौरी भले पर्दे पर नजर नहीं आतीं, लेकिन पर्दे के पीछे उनका अपना एक साम्राज्य है, जिसमें अब इजाफा हो गया है।

गौरी खान बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। शाह रुख खान के प्रोडक्शन हाउश रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का काम भी वही संभालती हैं। इसके अलावा वो एक इंटिरियर डिजाइनर भी हैं। गौरी अब तक कई बड़े स्टार्स और बिजनेस पर्सनैलिटीज के घर और ऑफिस डिजाइन कर चुकी हैं, इनमें रणबीर कपूर से मुकेश अंबानी तक कई नामी चेहरे शामिल है।

यह भी पढ़ें- Valentine's Day पर रोमांटिक हुई 'श्रीवल्ली' Rashmika Mandanna, खूबसूरत वीडियो के साथ किया सेलिब्रेट

लॉन्च पार्टी में पहुंचा बॉलीवुड

बिजनेसवुमन गौरी खान ने अब एक नया वेंचर शुरू किया है। उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में एक लग्जरी रेस्तरां शुरू किया है। इसका नाम तोरी है और ये गौरी का पहला रेस्तरां हैं, जो किसी महल से कम नहीं है। गौरी खान ने बीते दिन अपने रेस्तरां की लॉन्च पार्टी रखी। जहां बॉलीवुड के नामी चेहरे उन्हें बधाई देने पहुंचे।

गौरी को बधाई देने पहुंचे दोस्त

गौरी खान के रेस्तरां तोरी के लॉन्च पर करण जौहर, सुजैन खान, नीलम कोठारी,भावना पांडे, महीप कपूर, चंकी पांडे, सीमा सजदेह, अविनाश गोवारिकर अर्सलान गोनी समेत उनके कई दोस्त पहुंचे।

महल जैसा है गौरी का रेस्तरां

गौरी खान ने अपने रेस्तरां की कुछ तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की था। इसके साथ ही उन्होंने अपना पहला रेस्तरां शुरू करने की जानकारी शेयर की थी।

यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui: हिना खान को रास नहीं आई 'बिग बॉस' विनर मुनव्वर फारुकी की तारीफ, सरेआम मार दिया ताना

गौरी ने किया इनवाइट

पोस्ट के साथ कैप्शन में गौरी ने कहा, "हॉस्पिटैलिटी के फील्ड में मेरा पहला वेंचर तोरी मुंबई। हमारे रेस्तरां में आकर खुद को लग्जरी और गर्मजोशी से भर दें, जो वाइब्रेंट लाइट्स, गहरे लाल और हरे रंग से सजा हुआ है। गौरी खान ने जैसे ही अपने रेस्तरां तोरी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। फैंस के साथ- साथ उन्हें बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने बधाई दी।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।