विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गौतम गुलाटी अब बॉलीवुड में मचाएंगे धमाल!

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 01 Apr 2015 12:45 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2015 02:05 PM (IST)

कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो के विजेता गौतम गुलाटी की डेब्यू फिल्म की घोषणा आखिरकार हो ही गई। गौतम की पहली फिल्‍म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो के विजेता गौतम गुलाटी की डेब्यू फिल्म की घोषणा आखिरकार हो ही गई। गौतम की पहली फिल्म होगी 'उड़नछू' इस फिल्म में वह मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में गौतम के साथ ब्रूना अब्दुल्ला, प्रेम चोपड़ा और आशुतोष राणा भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। सूत्रों की मानें तो गौतम गुलाटी को तीन हिंदी फिल्में ऑफर हुई हैं, जिनमें से 'उड़नछू' एक है। गौतम टीवी सीरियल 'दीया और बाती' में काम कर चुके हैं।

डिआंड्रा के साथ संबंध पर गौतम का खुलासा

गौतम गुलाटी रियालिटी शो के दौरान काफी विवादों में रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि गौतम की डेब्यू फिल्म का सब्जेक्ट भी कंट्रोवर्शियल होगा। डायरेक्टर विपिन पाराशर गौतम गुलाटी स्टारर इस फिल्म से मेनस्ट्रीम सिनेमा से जुड़ेंगे। विवादित रियालिटी शो में भाग लेने से गौतम गुलाटी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस शो से मिली लोकप्रियता के कारण ही गौतम आज बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

इन्होंने पहले ही कर दी थी गौतम के जीतने की भविष्यवाणी

डिआंड्रा से चला चक्कर!

डिआंड्रा सोरेस के बीच रिश्ते को लेकर गौतम गुलाटी भले ही इंकार करते रहे, लेकिन इनके बीच कुछ था जरूर जो नजर भी आता था। रियलिटी शो के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम से इसको लेकर सवाल पूछे गए थे। सलमान खान ने भी गौतम की आलोचना की थी जब वो अपने और डिआंड्रा के बीच रिलेशनशिप में कोई स्टैंड नहीं ले पा रहे थे। बाथरूम में किस के सवाल पर गौतम ने कहा था, ‘उसने मुझे किस किया और मैंने उसे। हम दोनों के बीच आकर्षण था लेकिन हम अपने रिलेशनशिप के बारे में न तो बात करते थे और न ही चर्चा। वो मेरी दोस्त हैं और ये हम दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग है।

पहले ही हो गई थी गौतम के जीतने की भविष्यवाणी

मशहूर एस्ट्रो न्यूमरोलॉजिस्ट संजय बी जुमानी ने गौतम के जीतने की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। उन्होंने गौतम के जीतने से पहले ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कह दिया था कि गौतम ही शो के विजेता होंगे। संजय जुमानी ने शो के पिछले सीजनों में श्वेता तिवारी, जूही परमार और उर्वशी ढोलकिया के जीतने की भी भविष्यवाणी कर दी थी। जुमानी ने कहा, 'गौतम गुलाटी का नंबर 9 है। राहुल रॉय, विंदु दारा सिंह और उर्वशी के नंबर भी 9 थे, जिन्होंने शो जीते हैं। 9 नंबर वाले लोग फाइटर होते हैं और खेल, राजनीति और सुरक्षा बलों में बेहतर करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।