Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    GG Gandhada Gudi Trailer: पुनीत राजकुमार की पत्नी चाहती हैं प्रधानमंत्री मोदी देखें दिवंगत पति की आखिरी फिल्म

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 07:28 PM (GMT+05:30)

    GG Gandhada Gudi Trailer पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी ने पीएम मोदी को दिवंगत पति की आखिरी फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने उनसे देखन ...और पढ़ें

    GG Gandhada Gudi Trailer: फिल्म जीजी गंधडागुड़ी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
    GG Gandhada Gudi Trailer: फिल्म जीजी गंधडागुड़ी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। GG Gandhada Gudi Trailer: दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी ने जीजी गंधडागुड़ी का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी शेयर किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 28 अक्टूबर को कन्नड़, हिंदी और इंग्लिश में रिलीज हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। 

    पुनीत राजकुमार को मोदी जी को यह ट्रेलर दिखाने में काफी आनंद आता

    पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है कि पुनीत राजकुमार को मोदी जी को यह ट्रेलर दिखाने में काफी आनंद आता। अश्विनी पुनीत कुमार ने इस फिल्म का निर्माण किया है। वहीं फिल्म का निर्देशन अमोघवर्षा ने किया है। फिल्म में कर्नाटक के काफी खूबसूरत दृश्य फिल्माए गए हैं। वहीं फिल्म में अंडर वाटर लाइफ, ट्राईबल, जंगल जैसी चीजें भी दिखाई गई है। इस फिल्म के ट्रेलर को 2 मिलियन से ज्यादा भी व्यूज भी मिल चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Suhana Khan भाई आर्यन के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, पतली कमर ने खींचा सभी का ध्यान, देखें वायरल वीडियो

    गंधडागुड़ी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है

    अश्विनी ने ट्विटर पर लिखा है, 'नमस्ते नरेंद्र मोदी जी, आज मेरे लिए इमोशनल दिन है। हम अपनी फिल्म गंधडागुड़ी का ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं जो कि अप्पू के दिल के करीब है। अप्पू को आपके साथ बातचीत करने में काफी मजा आता था। उन्हें यह ट्रेलर आपको दिखाने में भी आनंद आता। अप्पू ने अपना सारा जीवन दूसरों को प्रेरित करने में बिता दिया। वह वसुदेव कुटुंबकम की भावना में विश्वास रखता था।'

    यह भी पढ़ें: Anil Kapoor और सुनीता कपूर इजिप्ट में मना रहे हैं वेकेशन, देखें दिलचस्प तस्वीरें

    प्रधानमंत्री मोदी ने गंधडागुड़ी फिल्म की सराहना की है

    इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'अप्पू लाखों लोगों के दिलों में रहता है। वह एक अच्छा व्यक्ति था। उसमें गजब का उत्साह था और वह बहुत ही प्रतिभाशाली थे। गंधडागुड़ी कर्नाटक की नैसर्गिक खूबसूरती और पर्यावरण प्रकृति को एक ट्रिब्यूट है। उनके इस प्रयास को मेरी शुभकामनाएं।' पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

    खबरें और भी