Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Golmaal 5 में हो गई कॉमेडी के किंग की एंट्री, Ajay Devgn की फिल्म में एक्ट्रेस बनेगी विलेन?

    Updated: Tue, 30 Dec 2025 04:03 PM (IST)

    Golmaal 5 Cast: बॉलीवुड के लोकप्रिय डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी गोलमाल 5 की पुष्टि पहले ही चुकी है। अब खबर आ रही है कि अजय देवगन ...और पढ़ें

    गोलमाल 5 में नजर आएगा ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    गोलमाल 5 में नजर आएगा ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. गोलमाल 5 को लेकर आई बड़ी खबर

    2. रोहित शेट्टी की मूवी में नजर आएगा ये एक्टर

    3. कॉमेडी के लिए बॉलीवुड का लोकप्रिय कलाकार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म गोलमाल की फ्रेंचाइजी सिनेप्रेमियों को काफी पसंद आती है। इस फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त गोलमाल 5 का नाम बीते दिनों से काफी चर्चा में बना हुआ है। निर्देशक रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है और ये भी साफ गया था कि मूवी की पुरानी कास्ट ही आपको पांंचवें पार्ट में नजर आएगी। 

    लेकिन अब खबर आ रही है कि अजय देवगन की इस मल्टी स्टारर मूवी में एक और अभिनेता की एंट्री हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह बॉलीवुड एक्टर कौन सा है। 

    गोलमाल 5 में नजर आएगा ये एक्टर 

    फिल्म गोलमाल के अब तक 4 पार्ट रिलीज किए गए हैं और चारों के चार कमर्शियल तौर पर सफल रहे हैं। साल 2017 में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली गोलमाल 4 को रिलीज किया गया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ऐसे में करीब 9 साल से फैंस गोलमाल 5 का इंतजार कर रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार रोहित गोलमाल 5 में वही पुरानी कास्ट दोहराने चाहते हैं और इसमें एक एक्टर का नाम और जुड़ गया है, जो गोलमाल फर्स्ट में मौजूद रहा। 

    golmaal 5

    यह भी पढ़ें- Golmaal 5 में करीना कपूर और सारा अली खान की एंट्री? रोहित शेट्टी की फिल्म पर आया नया अपडेट

    दरअसल वह कलाकार कोई और नहीं बल्कि अभिनेता शरमन जोशी हैं। 2006 के बाद अब करीब 20 साल शरमन गोलमाल फ्रेंचाइजी में नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही अब गौर किया जाए गोलमाल 5 की फुल कास्ट की तरफ तो उसमें अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, कुणाल खेमू और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा साइड रोल में कॉमेडियन मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा साइड रोल में दिखेंगे।

    golmaal5

    रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इस बार गोलमाल 5 को फैंटेसी कॉमेडी के तौर पर पेश किया जाएगा और इसमें एक्टर नहीं बल्कि एक्ट्रेस खलनायक की भूमिका निभाएगी। हालांकि, ये तय होना बाकी है कि वह अदाकारा आखिर कौन होगी। मालूम हो कि करीना कपूर हमेशा की तरह इस बार भी गोलमाल फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। 

    खबरें और भी

    कब रिलीज की जाएगी गोलमाल 5

    गोलमाल 5 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि 2026 में इस फिल्म की शूटिंग का काम शुरू हो सकता है और इस आधार पर 2027 में गोपाल एंड कंपनी गोलमाल 5 के जरिए सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। 

    यह भी पढ़ें- Golmaal 5: लौट रही है 'गोपाल एंड मंडली'! Ajay Devgn की कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल 5' आया लेटेस्ट अपडेट