20 साल बाद लौट रही है 'गोपाल की मंडली', Golmaal 5 की रिलीज से पहले अरशद वारसी ने रिवील किया सीक्रेट?
निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली गोलमाल फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरुआत आज ही दिन 20 साल पहले हुई थी। ...और पढ़ें

अरशद वारसी और शरमन जोशी
HighLights
गोलमाल 5 को लेकर चल रही हैं तैयारियां
अरशद वारसी ने खोला बड़ा राज
गोलमाल फ्रेंचाइजी के 20 साल पूरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2006 में आज ही के दिन निर्देशक रोहित शेट्टी की कल्ट कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी गोलमाल की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक इसके 4 भागों को रिलीज किया जा चुका है, जोकि कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर काफी सक्सेसफुल भी रहे हैं। फिलहाल गोलमाल 5 (Golmaal 5) की तैयारी चल रही है।
इस बीच गोलमाल 5 एक्टर अरशद वारसी ने फ्रेंचाइज की अगली किस्त को लेकर बड़ा राज सोशल मीडिया पर खोल दिया है, जो कास्ट के किरदारों से जुड़ा हुआ है। आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं-
अरशद वारसी ने दिया हंट
गोलमाल फ्रेंचाइज के 20 शानदार साल पूरे होने पर अरशद वारसी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट शेयर किया है। इस ट्वीट में अरशद के साथ-साथ अभिनेता शरमन जोशी भी नजर आ रहे हैं, लेकिन लेडीज अंदाज में, जैसे 20 साल पहले आई गोलमाल के किरदार में दिखाई दिए थे। वीडियो में अरशद और शरमन के पुराने और नए लुक दोनों दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla के बाद इस मेगा-कॉमेडी फिल्म से तहलका मचाएंगे Akshay Kumar, 18 दिनों में निपटाएंगे पूरी शूटिंग!
-1778755234869.jpg)
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या रोहित शेट्टी की आने वाली गोलमाल 5 में पहली किस्त के किरदारों की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा या इस बार कॉमेडी की अलग कहानी देखने को मिलेगी। फिलहाल इसके बारे में कुछ भी क्लियर कहना थोड़ा कठिन रहेगा।
20 years and nothing has changed. Golmaal will keep entertaining you…@iamrohitshetty @TheSharmanJoshi #Golmaal5 pic.twitter.com/9pqPK192xv
— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) May 14, 2026
लेकिन अरशद वारसी के इस लेटेस्ट वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म गोलमाल 5 के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है और वे इसकी रिलीज के बेताब नजर आ रहा हैं। मालूम हो कि फिलहाल गोलमाल 5 की शूटिंग चल रही है और इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन वर्क खत्म होगा, तब जाकर फिल्म की रिलीज डेट सामने आएगी।
अक्षय कुमार की एंट्री से चर्चा में गोलमाल
फिल्म गोलमाल 5 की चर्चा इस वजह से भी हो रही है कि इस आईकॉनिक कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइज में अक्षय कुमार की एंट्री भी हो गई है, जिसका एलान खुद रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर कर किया था। गौर किया जाए गोलमाल 5 को फुल कास्ट की तरफ तो उसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, अक्षय कुमार, शरमन जोशी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े के नाम शामिल है।