Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हार्ट अटैक की कर रहे थे एक्टिंग, सच में हो गई थी मौत; 'मेरे पिया गए रंगून' के हीरो की कहानी

    Updated: Mon, 11 May 2026 09:20 PM (IST)

    Mere Piya Gaye Rangoon गाने से मशहूर हुए अभिनेता की मौत सेट पर हो गई थी। वह हार्ट अटैक की एक्टिंग कर रहे थे और सच में उनका निधन हो गया था। ...और पढ़ें

    एक्टिंग करते-करते गई एक्टर की जान। फोटो क्रेडिट- एक्स

    एक्टिंग करते-करते गई एक्टर की जान। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'अब मैं ऊपर जा रहा हूं...', यह डायलॉग बोलते-बोलते 68 साल पहले एक मशहूर अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। किसे पता था कि फिल्म के सेट पर महज मौत की एक्टिंग कर रहे अभिनेता वास्तव में इस दुनिया से चले जाएंगे। यह कहानी एक ऐसे अभिनेता की है जो जब भी स्क्रीन पर आए, दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

    हम बात कर रहे हैं 'मेरे पिया गए रंगून, किया है वहां से टेलीफोन' के हीरो गोप (Mere Piya Gaye Rangoon Hero Gope) की। सालों तक फिल्मों में राज करने वाले गोप को कॉमिक कैरेक्टर्स के लिए जाना जाता है। वह कॉमेडी की दुनिया के स्टार थे। उनके किरदार ने दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया। मगर उनकी मौत बहुत शॉकिंग रही।

    गोप का निधन फिल्म के सेट पर हुआ। उस वक्त वह हार्ट अटैक का नाटक कर रहे थे और सच में उनकी मौत हो गई।

    हार्ट अटैक का नाटक कर रहे थे एक्टर

    यह बात साल 1957 की है। कॉमेडी स्टार गोप 'तीसरी गली' नाम की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में एक सीन था, जिसमें उन्हें हार्ट अटैक आता है और मरने से पहले वह कहते हैं- 'अब मैं ऊपर जा रहा हूं'। यह डायलॉग बोलते ही गोप जमीन पर गिर गए। सेट पर मौजूद लोगों को गोप की एक्टिंग इतनी असली लगी कि लोग उनकी परफॉर्मेंस पर तालियां बजाने लगें, लेकिन किसे पता था कि गोप वाकई इस दुनिया से अलविदा कह गए हैं।

    यह भी पढ़ें- 300 फिल्में, पंजाबी सिनेमा का 'अमिताभ', पाई-पाई को हुआ मोहताज; कलेजा चीर देगी महाभारत के 'इंद्रदेव' की कहानी

    Actor Gope

    44 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    जब गोप काफी समय तक नहीं उठे तो लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की और फिर पता चला कि अभिनेता का निधन हो गया है। यह हर किसी के लिए एक शॉकिंग खबर थी। 150 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए गोप उस वक्त सिर्फ 44 साल के थे। यह फिल्म गोप के निधन के एक साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    खबरें और भी

    अभिनेता की बेहतरीन फिल्मों में उन्होंने बाजार, साकी, हंगामा और पतंगा जैसी फिल्मों में काम किया था। पतंगा के गाने 'मेरे पिया गए रंगून' से वह स्टार बन गए थे।

    यह भी पढ़ें- दूसरे विश्वयुद्ध में बनीं जासूस, भुखमरी का हुईं शिकार; Oscar जीतने वाली दुनिया की सबसे सुंदर हीरोइन की दास्तां