'सुनीता को इसके लिए तैयार रहना..', दूसरी शादी को लेकर Govinda का बयान वायरल; बोले-'कुंडली में योग है'
सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्ते में आ रहे उतार -चढ़ाव के बीच 90 के सुपरस्टार का दूसरी शादी को लेकर एक पुराना बयान जमकर वायरल हो रहा है।

गोविंदा का दूसरी शादी पर बयान वायरल/ फोटो- Instagram
HighLights
गोविंदा ने दूसरी शादी पर दिया था बयान
कुंडली को लेकर पब्लिकली बोली थी ये बात
सुनीता ने वापस लिया तलाक केस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 39 साल से शादी के बंधन में बंधे सुपरस्टार गोविंदा और सुनीता आहूजा की मैरिड लाइफ लगातार सवालों के घेरे में है। सुपरस्टार की पत्नी ने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने का आरोप लगाया था। लॉकअप 2 कंटेस्टेंट का कहना था कि गोविंदा का उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकर के साथ अफेयर है।
इतना ही नहीं, सुनीता ने गोविंदा को एक्ट्रेस का शुगर डैडी तक कह दिया था। लगातार पत्नी की पब्लिकली की गई बयानबाजी के बाद गोविंदा ने उनपर पलटवार किया था। अब दोनों के विवाद के बीच अब हीरो नंबर वन एक्टर का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने दूसरी शादी को लेकर बात की थी।
'कल को मैं उस लड़की से शादी कर सकता हूं'
गोविंदा और सुनीता की तनातनी के बीच 90 के दशक के एक्टर का एक पुराना स्टारडस्ट को दिया गया एक इंटरव्यू तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने दूसरी शादी को लेकर कहा था, "कल का किसी को क्या पता। शायद मैं किसी और में इन्वॉल्व हो जाऊं और मैं जिसके साथ हूं उससे शादी कर लूं, लेकिन सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। उसके बाद ही मैं फ्री-फील करूंगा। वैसे भी मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग है।"

'मैं किस्मत पर यकीन करता हूं'
गोविंदा ने इस इंटरव्यू में ही जूही चावला और दिव्या भारती की भी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, "मैं किस्मत पर बहुत ज्यादा यकीन करता हूं। मुझे लगता है जो होना है वह होकर ही रहेगा। मुझे जूही और दिव्या भारती बहुत ही पसंद हैं। दिव्या बहुत ही आकर्षक हैं, किसी भी आदमी के लिए ये मुश्किल है कि वह उन्हें न देखे।"
केस वापस लेना था तो दायर क्यों किया?
गोविंदा ने शादीशुदा जिंदगी में आने वाली दरारों पर भी बात की और कहा, "एक बार कोई मामला कोर्ट तक पहुंच जाए,तो वह पूरी दुनिया को पता चल जाता है। क्या दुनिया को ये जानने की जरूरत थी, नहीं इसकी कोई जरूरत नहीं थी। परिवार के मामले अंदर ही सुलझने चाहिए। बैठकर बातों से सबकुछ सुलझाया जा सकता है। अगर उन्हें केस वापस लेना ही था तो दायर क्यों किया। मुझे ये दैखकर दुख हौता है कि हम तमाशा बन गए हैं।

आपको बता दें कि सुनीता आहूजा मुंबई के फैमिली कोर्ट के बाहर बेटे यश के साथ स्पॉट हुईं, जहां पहले ये अनुमान लगाया जा रहा था कि कपल 39 साल बाद अलग हो रहा है, लेकिन गोविंदा के मैनेजर ने ये क्लियर किया कि एक्ट्रेस की पत्नी तलाक को केस वापिस लेने आईं थीं।
