विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चेहरे पर डकार मार दी...', Govinda की हरकत को एक्ट्रेस ने समझा आशीर्वाद; सुबह 6 बजे से कर रही थी इंतजार

Published: Thu, 28 May 2026 07:36 PM (IST)

'जोरू का गुलाम' में नजर आईं एक अभिनेत्री ने हाल ही में गोविंदा से मुलाकात का पहला किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि क्यों उनकी 'डकार' को उन्होंने 'आशीर्वाद' समझा।

इस हसीना के चेहरे पर गोविंदा ने मारी थी डकार/ फोटो- Instagram

इस हसीना के चेहरे पर गोविंदा ने मारी थी डकार/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के सुपरस्टार एक्टर गोविंदा भले ही अब फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन एक समय पर उनका इंडस्ट्री में सिक्का चलता था। एक साल में 30 से 40 फिल्में साइन करने वाले गोविंदा ने अपने करियर में रानी मुखर्जी से लेकर करिश्मा कपूर, रवीना टंडन सहित कई अभिनेत्रियों संग काम किया।

ट्विंकल खन्ना और गोविंदा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जोरू का गुलाम' में काम कर चुकी एक अभिनेत्री ने हाल ही में यह खुलासा किया कि एक गोविंदा ने पहली ही मुलाकात में उनके चेहरे पर जबरदस्त डकार मार दी थी। उसके बाद क्या हुआ, फिल्म के सेट से जुड़ा ये किस्सा भी एक्ट्रेस ने सुनाया।

सुबह 6 बजे से गोविंदा का इंतजार कर रही थीं एक्ट्रेस

साल 2000 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'जोरू का गुलाम' का गाना 'खुला है मेरा पिंजरा..आ मेरी नैना' उस समय पर काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इस गाने में गोविंदा के साथ नजर आई अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत थीं। भारती सिंह के पॉडकास्ट में अपने बचपन से लेकर डिवोर्स तक का दर्द बयां करने वालीं राखी सावंत ने करियर के शुरुआती मजेदार किस्से भी शेयर किए।

राखी ने गोविंदा से फिल्म के सेट पर पहली मुलाकात का किस्सा शेयर करते हुए कहा, "संघर्ष के दिनों में मुझे यह गाना बड़ी ही मुश्किल से मिला था। मैं गोविंदा सर को बहुत ज्यादा मानती थी, इसलिए मैं सुबह 6 बजे ही सेट पर पहुंच गई और कई घंटों तक इंतजार किया। जब वह आए, तो मैंने उन्हें जैसे ही 'नमस्ते' किया, उन्होंने मेरे चेहरे पर डकार मार दी। वह डकार बहुत स्ट्रॉन्ग थी। खाना खाके आए होंगे शायद।"

 

यह भी पढ़ें- 'मैंने पति के लिए...' Govinda को इंप्रेस करने के लिए सुनीता ने 15 साल की उम्र में किया ये काम, खुद किया खुलासा

govinda burped on rakhi sawant face (1)

मैंने उनकी डकार को आशीर्वाद समझा- राखी

राखी सावंत ने 'जोरू का गुलाम' से जुड़ा ये किस्सा शेयर करते हुए आगे कहा, "मैं उनकी इस हरकत से जरा भी नाराज नहीं हुईं, बल्कि मैंने इसे अपने लिए एक आशीर्वाद समझा।" राखी ने यह भी बताया कि उन्हें यह सुपरहिट गाना कैसे मिला। एक्ट्रेस ने कहा, "एक दिन मैं अपनी बिल्डिंग से नीचे उतर रही थी, वहीं पर मेरी मुलाकात शकील नूरानी, जो मूवी के डायरेक्टर थे। उन्होंने मुझे देखा और पूछा 'तुम नाचती हो ना? मैंने कहा, 'हां' और उन्होंने मुझे आइटम नंबर भी ऑफर कर दिया।

Video Credit- Ishtaar Music

राखी सावंत ने यह भी बताया कि 'जोरू का गुलाम' के लिए जब वह गाना शूट कर रही थीं, तो उनके पास गाने में पहनने के लिए कपड़े नहीं थे और वह खुद के क्लोथ्स लेकर गई थीं।

यह भी पढ़ें- दो फिल्में मिलाकर डेविड धवन ने बना दी थी Govinda की मूवी, 34 साल से कल्ट है लव स्टोरी थ्रिलर