Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2 घंटे 40 मिनट की Comedy Drama कर देगी सारा स्ट्रेस दूर, 6 स्टार्स की कल्ट क्लासिक देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 12:09 PM (IST)

    25 साल पुरानी इस कॉमेडी ड्रामा का एक सीन-सीन कॉमेडी से भरपूर है। 6 स्टार्स वाली इस फिल्म बनी हुई है कल्ट क्लासिक। ...और पढ़ें

    25 साल पुरानी कॉमेडी ड्रामा है मजेदार

    25 साल पुरानी कॉमेडी ड्रामा है मजेदार

    HighLights

    1. 25 साल पुरानी कॉमेडी ड्रामा है मजेदार

    2. 6 स्टार्स की फिल्म बनी हुई है कल्ट क्लासिक

    3. एक-एक सीन है कॉमेडी से भरा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी और तनाव भरी जिंदगी के बीच एक एंटरटेनमेंट ही है जो कुछ देर ही सही लेकिन एक स्ट्रेसबस्टर का काम करता है। लेकिन मसला ये है कि फिल्मों और सीरीज के भंडार में एक अच्छी फिल्म कैसे ढूंढें?

    25 साल बाद भी बनी हुई है कल्ट

    तो चिंता मत कीजिए आज हम आपके लिए ऐसी हल्की-फुल्की फिल्म लाए हैं जो इस वीकेंड पर आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं। भले ही यह फिल्म 25 साल पुरानी हो लेकिन आज भी कल्ट क्लासिक (Cult Classic) बनी हुई है और इसका एक-एक सीन कॉमेडी से भरा हुआ है।

    क्या है इस फिल्म की कहानी?

    Comedy Drama की कहानी तीन ऐसे मिडिल क्लास पतियों की कहानी है जो पैसों के मामले में लापरवाह हैं और बेरोजगारी तक की नौबत आ जाती है। पैसों की तंगी के चलते जब उनकी पत्नियां नौकरी करने घर से बाहर निकलती हैं तो वे इनसिक्योर होकर उन्हें रोकने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। इस पुरे वाकये में मजेदार गलतफहमियां होती हैं और शादीशुदा जिंदगी के उलझनीभरी जिंदगी में कई कॉमेडी भरे सीन हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देते हैं।

    aamdani (5)

    हालांकि आखिर में फिल्म एक अच्छा सोशल मैसेज भी देती है। 25 साल पहले रिलीज यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और आज भी कल्ट क्लासिक बनी हुई है।

    कौन सी है यह फिल्म?

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह है- आमदानी अठन्नी खर्चा रुपैया (Aamdani Atthanni Kharcha Rupaiya)। इस फिल्म में गोविंदा, तब्बू, जूही चावला के साथ जॉनी लीवर, चंद्रचूड़ सिंह, विनय आनंद, ईशा कोप्पिकर, केटकी दवे जैसे कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है।

    खबरें और भी

    aamdani (4)

    160 मिनट की यह फिल्म बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और अच्छे सोशल मैसेज के लिए टेलीविजन पर भी सराही गई जिसे लोग फैमिली के साथ मिलकर देखते थे। फिलहाल इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देख सकते हैं।

    aamdani (2)

    इस फिल्म को के राघवेंद्र राव ने डायरेक्ट किया था और वी शेखर ने इसे लिखा था। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।