विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Govinda-Karisma के कल्ट गाने में थी बड़ी गलती, 29 साल बाद आज भी है हिट; बरसों बाद खुली पोल

Published: Fri, 29 May 2026 03:47 PM (IST)

29 साल पहले रिलीज हुआ ये गाना आज भी कल्ट बना हुआ है, लेकिन सालों बाद इसकी एक गलती पकड़ में आ गई है।

गोविंदा करिश्मा के गाने में है बड़ी गलती

गोविंदा करिश्मा के गाने में है बड़ी गलती

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 और 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा भले ही आज इंडस्ट्री में उतने एक्टिव नहीं है लेकिन उनके दी हुई फिल्में और गाने फैंस के बीच आज भी उतने ही पॉपुलर हैं। गोविंदा के गाने, डांस और अदाओं के लोग आज भी उतने ही दीवाने हैं। इतना ही नहीं उनके गाने आज भी फैंस की जुबान पर चढ़ा हुआ है।

कौन सा था ये कल्ट गाना?

गोविंदा (Govinda) के साथ इस कल्ट गाने में करिश्मा कपूर थीं और इसके बोल हैं- 'मैं तुझको भगा लगाया हूं' (Main Tujhko Bhaga Laya)। ये गाना फिल्म हीरो नंबर 1 (Hero No. 1) का है। अब 29 साल बाद गीतकार समीर अंजान (Sameer Anjaan) ने खुलासा किया कि इस गाने में एक बड़ी गलती हुई थी। हालांकि इसके बावजूद यह गाना हिट हो गया और एक कल्ट क्लासिक बन गया।

यह भी पढ़ें- 'मैंने पति के लिए...' Govinda को इंप्रेस करने के लिए सुनीता ने 15 साल की उम्र में किया ये काम, खुद किया खुलासा

govinda (15)

गाने में हुई थी इतनी बड़ी गलती

समीर अंजान ने खुलासा किया कि इस गाने में एक बड़ी लॉजिकल गलती थी। दरअसल कल्ट गाने के लिरिक्स में 'तेरे बाप के डर से' थे जबकि पूरी फिल्म में गोविंदा, करिश्मा के पिता नहीं बल्कि दादा के डर से भागे थे।

पूरी फिल्म में गोविंदा, करिश्मा के दादा (कादर खान) से डर रहे थे जो उनके प्यार के खिलाफ थे। समीर ने बताया कि उन्होंने जल्दबाजी में तेरे बाप के डर से लिख दिया जो कहानी के हिसाब से गलत था। वहीं उस वक्त गानों को बहुत जल्दी रिकॉर्ड किया जाता था इसीलिए ध्यान भी नहीं गया।

govinda (16)

इतनी बड़ी लॉजिकल मिस्टेक के बावजूद यह गाना 90 के दशक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर साबित हुआ और आज भी कल्ट बना हुआ है।

govinda (17)

'हीरो नंबर 1' के बारे में

हीरो नंबर 1, डेविड धवन द्वारा निर्देशित 1997 की भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। हृषिकेश मुखर्जी की 1972 की फिल्म बावर्ची का रूपांतरण, जो खुद बंगाली फिल्म गैल्पो होलेओ सत्ती (1967) की रीमेक है, इसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसे तेलुगु में गोपिन्ति अल्लुडु के नाम से बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- 'चेहरे पर डकार मार दी...', Govinda की हरकत को एक्ट्रेस ने समझा आशीर्वाद; सुबह 6 बजे से कर रही थी इंतजार