'आप लोगों का साथ चाहिए...' सुनीता के चीटिंग के आरोपों के बीच Govinda का बयान, कंट्रोवर्सी पर इमोशनल हुए एक्टर
पत्नी सुनीता के चीटिंग के आरोपों और तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा ने मुंबई में एक इवेंट में चुप्पी तोड़ी।

HighLights
गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर मुंबई में बयान दिया
उन्होंने बिना नाम लिए विवाद पर टिप्पणी की
अभिनेता ने अपने प्रोजेक्ट्स पर बात की
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता (Sunita Ahuja) के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। बीच में खबर आई कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि फिलहाल ये मामला शांत हो गया है।
सुनीता ने गोविंदा पर आरोप लगाया था कि उनका कोमल रानी स्वर्णकार नाम की एक महिला के साथ अफेयर है। इसके बाद गोविंदा ने एक बयान में उनसे अपनी हद में रहने के लिए कहा। अब फाइनली मुंबई में एक इवेंट में एक्टर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी।
नाम लिए बिना एक्टर ने की टिप्पणी
गोविंदा मुंबई के यूथ शक्ति दही हांडी इवेंट में शामिल हुए। वहां उन्होंने सुनीता का नाम लिए बिना या किसी विशेष आरोप का जवाब दिए बिना हालिया विवाद की ओर इशारा किया।
-1788683364251.webp)
उन्होंने कहा,'बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई हैं। मैं माई से प्रार्थना करता हूं कि वो क्लीन अप हो और गोविंदा उसे क्लीन अप कर पाए।'
अपकमिंग प्रोजक्ट्स पर भी की बात
इसके बाद अभिनेता ने स्पष्ट किया कि जीवन और करियर के इस मोड़ पर वह अपने फैंस से समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बस आप लोगों का सहयोग चाहिए, साथ चाहिए। गोविंदा ने इस मौके पर फिल्मों में अपनी वापसी के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि रूपा और दुनियादारी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं। उन्होंने फैंस से अपील की कि गोविंदा आगे निकल पाए ऐसी प्रार्थना कीजिए।
#WATCH Mumbai, Maharashtra: Actor Govinda participated in the Youth Shakti Dahi Handi event.
— ANI (@ANI) September 5, 2026
He said, "When this endeavor is taking place, it is not just a game... We all have to carry forward the heritage of our country. We must keep in mind how we can move ahead within the… pic.twitter.com/eRYblLeHrU
गोविंदा और सुनीता की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। इस शादी से कपल के दो बच्चे, टीना और यशवर्धन हैं। गोविंदा ने फिल्म जगत में अपना करियर स्थापित करने के लिए पहले चार साल तक अपनी शादी को सीक्रेट रखा था।
यह भी पढ़ें- एक्टिंग में थे Govinda के बाप, डायलॉग और कॉमेडी टाइमिंग से बने बॉलीवुड के उस्ताद; कभी थे इंजीनियरिंग के प्रोफेसर
