27 साल पहले दूरदर्शन पर बार-बार आता था Adnan Sami का कल्ट गाना, 29 साल पहले गूंजी थी 'लिफ्ट' शब्द की आवाज
अदनान सामी का 90 के दशक का मशहूर गाना दूरदर्शन पर खूब लोकप्रिय था। इस गाने को यूट्यूब पर 208 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
-1788444499145_m.webp)
HighLights
अदनान सामी का 'मुझको भी तो लिफ्ट करा दे' 90 के दशक का हिट।
दूरदर्शन पर हर 15 सेकेंड में बजता था यह लोकप्रिय गाना।
गोविंदा का कैमियो, यूट्यूब पर 208 मिलियन से अधिक व्यूज।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड ने हमें 90s के दशक में कई ऐसे गाने दिए हैं जिन्हें हम अगर भुलाना भी चाहें तो नहीं भूल सकते। ये हमेशा हमारी जुबान पर चढ़े रहते हैं क्योंकि इनके बोल सीधा हमारे दिल में उतर जाते हैं।
उस दौरान एक ऐसा संगीतकार आया था जिसके गानों ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। बच्चा हो या बड़ा, बूढ़ा या फिर जवान सभी उनके गानों पर झूमते दिखाई देते थे। यही नतीजा है कि आज भी लोग इसे उतना ही पसंद करते हैं।
अदनान सामी ने गाया था खूबसूरत गाना
हम बात कर रहे हैं अदनान सामी (Adnan Sami) के गाने 'मुझको भी तो लिफ्ट करा दे' (Mujko Bhi to Lift Kra De) की। इस गाने के बोल रियाज-उर-रहमान सागर ने लिखे थे और अदनान सामी ने इसे अपनी आवाज से सजाया था। मुझको भी तो लिफ्ट करा दे" गाना फिल्म 'कभी तू कभी मैं'का है जोकि साल 1999 में आई थी।
-1788444799237.webp)
उन्होंने इसका म्यूजिक भी दिया था। ये गाना उस दौर में लगभग हर 15 सेकेंड के बाद दूरदर्शन पर प्ले जरूर होता था। यूट्यूब पर इस गाने को 208 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
इस कलाकार ने किया है कैमियो
गाने की बीट बहुत ही कैची थीं और इसे कभी तो नजर मिलाओ एल्बम के अंदर रिलीज किया गया था। इस गाने में आपको गोविंदा का कैमियो भी नजर आएगा जहां दोनों मस्ती भरे अंदाज में इसकी बीट्स पर एंजॉय करते नजर आए।
इस गाने के भाव की बात करें तो इसमें व्यक्ति भगवान से प्रार्थना करता है कि उसे भी जीवन में तरक्की मिले। वह चाहता है कि लोग उसे जानें और उसकी सफलता को देखें। अदनान सामी और आशा भोसले का यह कभी तो नजर मिलाओ एल्बम साल 2000 में आया था। इसमें मेहंदी मसाला, भीगा मौसम, प्यार है जैसे अन्य गीत भी थे।
