Hanuman Ansh का ठेठ बुंदेली भाषा में गाया 'देसी' गाना हो रहा वायरल, सिखा जाएगा आपको जिंदगी का सार
छोटे बजट की फिल्म 'हनुमान अंश' अपने तीसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसकी सफलता का श्रेय इसके शुद्ध देसी गानों को जाता है।
-1788432205214_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इस समय छोटे बजट की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की काफी तारीफ हो रही है। मूवी ने अपने तीसरे हफ्ते के बाद के कलेक्शन से सभी को चौंका दिया है। पहले दिन इसने 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी।
साधु तिवारी ने गाया है गीत
ये एक बायोपिक है जो नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन की कहानी को पर्दे पर दर्शाती है। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है। इस मूवी की सफलता का एक और कारण इसके शुद्ध देसी गाने हैं। इसका एक गाना 'पार्वती' सोशल मीडिया पर खूब वायरल है जिसे साधु तिवारी (Sadhu Tiwari) ने गाया है। इसके अलावा उनका एक और गाना ऐसी ही धुन पर तैयार किया गया है और तारीफ के काबिल है।

सीधे दिल में उतरते हैं गाने के बोल
हम बात कर रहे हैं हनुमान अंश के प्यारे से गीत 'आवागमन' की। इस गाने के बोल साधु तिवारी ने लिखे हैं और उन्होंने इसे गाया और संगीत भी दिया है। गाने के बोल बेहद प्यारे हैं जो सीधे आपके दिल में उतर जाएंगे। गाने के बोल - "अब ना देर लगाओ देर, बस कृपा करो महादेव"
शिव की कृपा पाने की लालसा रखता है क्योंकि उसे लगता है कि दुनिया एक छलावा है। आवागमन मिटा दे भोले शंकर का भाव यह है कि भक्त भगवान शिव से विनती कर रहा है कि हे भोलेनाथ! मुझे इस जन्म-मृत्यु के अंतहीन चक्र से हमेशा के लिए मुक्त कर दीजिए। यह गीत आत्मा की परमात्मा (शिव) से मिलने और जीवन-मरण के बंधन से छूटकर मोक्ष प्राप्त करने की अत्यंत भावुक और आध्यात्मिक पुकार है।
किताब से प्रेरित हैं फिल्म की कहानी
हनुमान अंश मुख्य रूप से एक डिवोशनल ड्रामा फिल्म है जिसमें आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के जीवन की कहानी और उनकी लीलाओं को दिखाया गया है। यह फिल्म निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की किताब 'डिटूर: दैट चेंज्ड माय लाइफ' पर आधारित है।
