विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थिएटर में चप्पल उतारकर Hanuman Ansh देख रहे मुस्लिम युवक का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- 'बिना राजनीति का भारत'

Published: Thu, 03 Sep 2026 02:27 PM (IST)

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। हाल ही ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे बजट की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) कई वजहों से इस समय चर्चा के केंद्र में है। मूवी ने अपने तीसरे हफ्ते में रफ्तार पकड़ी और तब से शानदार कमाई कर रही है। ये एक बायोपिक है जो नीम करोली बाबा के जीवन की कहानी को पर्दे पर दर्शाती है।

नंगे पैर देख रहा था फिल्म

फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है। वहीं अब एक थिएटर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक मुस्लिम शख्स फिल्म देखने आया है। वीडियो में वह व्यक्ति बड़े ही ध्यान से फिल्म देख रहा है वो भी चप्पल उतारकर। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

लोगों ने दिया शख्स को प्यार

अब इस वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'वो भी चप्पल उतारकर। दूसरे ने कमेंट किया- बिना पॉलिटिक्स का भारत।'

एक अन्य ने ट्वीट किया,'आज सिनेमाघर में एक ऐसी सच्चाई देखने को मिली जिसे पचाना मुश्किल है। एक बुजुर्ग रहीम अंकल ने अपने जूते उतारकर पूरी श्रद्धा से हनुमान अंश फिल्म देखी। यह दृश्य सचमुच अद्वितीय है।'

कब रिलीज हुई थी फिल्म?

हनुमान अंश को बिना किसी मार्केटिंग के 7 अगस्त, 2026 को रिलीज किया गया था। फिल्म ने पहले दिन मात्र 10 लाख रुपये कमाए। इस तरह भारत में दो सप्ताह में इसका कलेक्शन 1.48 करोड़ रुपये ही हुआ।

Hanuman (3)

ऐसी उम्मीद थी कि दो सप्ताह में ऐसा प्रदर्शन करने वाली फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया जाएगा। लेकिन तीसरे हफ्ते एक चमत्कार हुआ और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 27 दिनों में 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें- विदेशों में गूंजेगी 'बाबा नीम करोली' की जय-जयकार, Hanuman Ash की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट अब आई सामने

यह भी पढ़ें- मोटा मुनाफा कमाकर Hanuman Ansh ने रचा सिनेमा में नया इतिहास, Dhurandhar 2 के भी कर दिए 'दांत खट्टे'