विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशों में गूंजेगी 'बाबा नीम करोली' की जय-जयकार, Hanuman Ash की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट अब आई सामने

Published: Thu, 03 Sep 2026 11:11 AM (IST)

बाबा नीम करोली की बायोपिक फिल्म हनुमान अंश को अब विदेशी सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा।

ग्लोबली रिलीज होगी हनुमान अंश (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ग्लोबली रिलीज होगी हनुमान अंश (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. विदेशों में भी रिलीज की जाएगी हनुमान अंश 

  2. इस बड़े प्रोडक्शन हाउस का मिला साथ

  3. भारत में हनुमान अंश ने रचा इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने अपनी कामयाबी का ऐसा कमाल दिखाया है, जिसकी वजह से हर तरफ सिर्फ और सिर्फ इस मूवी की चर्चा की हो रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हनुमान अंश अब इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। 

केजीएफ फिल्म प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स (Hombale Films) की तरफ से हनुमान अंश को वर्ल्डवाइड रिलीज करने का आधिकारिक एलान किया है। आइए जानते हैं कि विदेशों में हनुमान अंश कब से रिलीज की जाएगी। 

विदेशों में भी रिलीज होगी हनुमान अंश 

भारत में कमाई का अनोखा इतिहास रचने वाली हनुमान अंश अब विदेशी सरजमीं पर अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसकी जिम्मेदारी साउथ सिनेमा के बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक होम्बले फिल्म्स की तरफ से उठाई गई है। होम्बले फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर हनुमान अंश की वर्ल्डवाइज रिलीज डेट का एलान किया है और लिखा है- 

यह भी पढ़ें- 27वें दिन Hanuman Ansh की गर्जना, छीना टॉक्सिक का सिंहासन; 2 करोड़ की फिल्म की बुधवार को हुई छप्परफाड़ कमाई

hanuman ansh box office collection (1)

आस्था पर आधारित एक कहानी। सरहदों के पार का एक सफर। हमारे बैनर तले अब हनुमान अंश को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।महाराज-जी का आध्यात्मिक सफर दुनिया तक पहुंच रहा है, क्योंकि हनुमान अंश 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। इस दिव्य सफर को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने पर हमें गर्व है।

यानी अब हनुमान अंश को 11 तारीख से वर्ल्डवाइड लेवल पर थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। होम्बले फिल्म्स के इस एलान के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। 

भारत में हनुमान अंश ने किया कमाल

हनुमान अंश की रिलीज को 27 दिनों का समय बीत गया है। अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 61 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। चौथे बुधवार को इस मूवी ने 7.75 करोड़ का धुआंधार कारोबार किया है। मालूम हो कि ये मूवी महज 2 करोड़ के बजट में बनी है। 

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh 2: पर्दे पर दोबारा लौटेगी 'नीम करोली बाबा' की कहानी, हनुमान अंश के सीक्वल पर लगी मुहर