27वें दिन Hanuman Ansh की गर्जना, छीना टॉक्सिक का सिंहासन; 2 करोड़ की फिल्म की बुधवार को हुई छप्परफाड़ कमाई
7 अगस्त को सिनेमाघरों मं रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश ने कमाई के मामले में बुधवार को पैन इंडिया फिल्म टॉक्सिक को पीछे छोड़कर सिंहासन हथिया लिया है।

हनुमान अंश कलेक्शन डे 27/ फोटो- Instagram
HighLights
हनुमान अंश के सामने टॉक्सिक ने टेके घुटने
5 भाषाओँ के बाद भी कमाई में रही हनुमान अंश से पीछे
100 करोड़ की तरफ हनुमान अंश ने तेजी से बढ़ाए कदम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर फिल्म की कहानी अच्छी हो तो वह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर ले ही आती है। कुछ ऐसा ही हुआ है नीम करोली बाबा की जिंदगी को दर्शाती फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) के साथ। महान संत पर बनी फिल्म ने भले ही पहले वीकेंड पर सिर्फ 60 लाख का बिजनेस किया हो, लेकिन अब हर बीतते समय के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नई कहानी लिख रही है।
मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ कमाने वाली मूवी 'हनुमान अंश' ने बुधवार की कमाई के साथ टॉक्सिक को कमाई के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है।
बुधवार को टॉक्सिक का बिगाड़ा गेम
मिर्जापुर: मूवी के आने से पहले ही हनुमान अंश ने हिंदी भाषा में यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस पर खेल पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। बुधवार को 27वें दिन इस आध्यात्मिक फिल्म ने गैंगस्टर ड्रामा फिल्म के मुकाबले 4.6 करोड़ ज्यादा का कलेक्शन किया है।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश ने बुधवार को सिंगल डे पर 7.75 करोड़ का कलेक्शन करके टॉक्सिक का सिंहासन जला डाला है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शोभिनव सत्य अभिनीत फिल्म ने नेट कलेक्शन 61.88 करोड़ तक का कर लिया है।

दुनियाभर में भी अच्छी हुई फिल्म की कमाई
7 अगस्त को सिनेमाघरों में आई फिल्म ने न सिर्फ घरेलू, बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी छाप छोड़ी है। इस फिल्म ने एक महीना पूरा होने से पहले दुनियाभर में कुल 72.97 करोड़ का कलेक्शन किया। मशहूर भक्ति ड्रामा फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें हनुमान अंश में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का किरदार अदा किया है।
-1788411372261.webp)
बड़ी ही खूबसूरती से उन्होंने लक्ष्मण दास के नीम करोली बाबा बनने तक के सफर को पर्दे पर उतारा है। मूवी में उनके अलावा विहान शेडगे हैं, जिन्होंने बाबा के बचपन का किरदार अदा किया है। मूवी में चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे सहित कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई।
