विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh 2: पर्दे पर दोबारा लौटेगी 'नीम करोली बाबा' की कहानी, हनुमान अंश के सीक्वल पर लगी मुहर

Published: Wed, 02 Sep 2026 12:23 PM (IST)

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश के दूसरे पार्ट का पुष्टिकरण हो गया है।

हनुमान अंश का आएगा सीक्वल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

हनुमान अंश का आएगा सीक्वल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. खत्म नहीं हुई है हनुमान अंश की कहानी

  2. हनुमान अंश के सीक्वल का हुआ पुष्टिकरण

  3. बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश ने रचा इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमबैक को लेकर हर कोई हनुमान अंश के बारे में बात कर रहा है। कमाई के मामले में नया कीर्तिमान रचने वाली निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की इस मूवी के सीक्वल पर भी अब मुहर लग गई है।

जिससे ये साफ हो गया है कि अभी नीम करोली बाबा की कहानी बाकी है और मेकर्स जल्द ही इसका दूसरा अध्याय (Hanuman Ansh 2) लेकर आएंगे। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं-

जल्द आएगा हनुमान अंश की सीक्वल

फिल्म हनुमान अंश को बीते 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और तब से लेकर अब तक ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। शुरुआती दो सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रहने वाली हनुमान अंश ने चौथे वीकेंड के बाद से जोरदार वापसी की है और महज 2 करोड़ के बजट में बनने वाली इस मूवी ने रिलीज के 26 दिन के भीतर 54 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर इतिहास रचा है। 

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh पर बरसी 'बजरंग बली' की कृपा, मंगलवार को खेला कमाई का जबरदस्त दंगल

hanuman ansh box office collection (2)

पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बॉलीवुड हंगामा को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में ये साफ किया है कि वह अब हनुमान अंश के सीक्वल की तैयारी में लग गए हैं, जिसमें नीम करोली बाबा की जन्म स्थली फिरोजाबाद के पास अकबपुर गांव की कहानी को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा आगरा, मथुरा-वृंदावन में बिताए गए उनके आखिरी समय को भी केंद्र में रखा जाएगा। 

hanuman ansh box office collection

इतना ही नहीं अगर आपने हनुमान अंश को देखा है तो आखिरी सीन में ये बताया गया है कि नीम करोली बाबा की कथा अभी बाकी है, जो इस बात की पुष्टिकरण करता है कि मूवी का सीक्वल जरूर बनेगा। इसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है। हालांकि, अभी हनुमान अंश 2 की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

इस किताब पर आधारित हनुमान अंश

बात की हनुमान अंश के बारे में तो ये फिल्म निर्देशक विशाल चतुर्वेदी द्वारा बाबा नीम करोली के जीवन पर लिखी गई किताब ‘डिवाइन डीटूर’ से प्रेरित है। इस मूवी का जब एलान हुआ था तो इसे ट्रायलॉजी के रूप में पेश किया गया था, जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि हो सकता है मेकर्स हनुमान अंश का तीसरा पार्ट भी लेकर आएं।

यह भी पढ़ें- Box Office पर हनुमान अंश ने कैसे पलटा पासा? फ्लॉप होते-होते ब्लॉकबस्टर बन गई Neem Karoli Baba की बायोपिक