विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

27वें दिन Hanuman Ansh के साथ हुआ बड़ा चमत्कार, 20 गुना बढ़े शोज; Toxic को लगा झटका

Published: Thu, 03 Sep 2026 02:26 PM (IST)

नीब करौरी बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने एक और चमत्कार कर दिया है। इससे टॉक्सिक (Toxic) को बड़ा झटका लगा है।

हनुमान अंश के आगे टॉक्सिक का बुरा हाल। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

हनुमान अंश के आगे टॉक्सिक का बुरा हाल। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. हनुमान अंश की स्क्रीन-शोज में बढ़ोतरी

  2. 355 शोज के साथ रिलीज हुई थी हनुमान अंश

  3. 7 दिन में ही 50 प्रतिशत घटे टॉक्सिक के शोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जो फिल्म शुरू के दो हफ्ते में चंद लाख कमा रही थी, आज उसकी डिमांड यश की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' (Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups) से ज्यादा हो गई है।

हम बात कर रहे हैं महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh)। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' नीब करौरी बाबा (Neeb Karori Baba) या नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर आधारित है। 

बजट के 30 गुना हनुमान अंश की कमाई

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'हनुमान अंश' ने अपने बजट से 30 गुना ज्यादा कमाई कर ली है। इस फिल्म ने यश स्टारर 'टॉक्सिक' को भी पछाड़ दिया है। एक तरफ 'टॉक्सिक' के स्क्रीन्स घट रहे हैं तो वहीं 27वें दिन में भी 'हनुमान अंश' के स्क्रीन्स में लगातार बढ़ोतरी आई है। साथ ही शोज तो पहले दिन के मुकाबले 20 गुना बढ़ गए।

20 गुना बढ़े हनुमान अंश के शोज

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'हनुमान अंश' के स्क्रीन्स में बढ़ोतरी आई है और इस वक्त यह करीब 1500 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। फिल्म के शोज की बात करें तो भारत में इसे 7000 से ज्यादा शोज मिले हैं, जबकि पहले इसे सिर्फ 355 शोज ही मिले थे।

Hanuman Ansh

यही नहीं, जब फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था, तब फिल्म को 29 और 30 शोज भी मिले। मगर 27वें दिन फिल्म के शोज 7,037 तक पहुंच गए।

टॉक्सिक के शोज में 50 प्रतिशत की गिरावट

दूसरी ओर मोस्ट हाइप्ड फिल्म 'टॉक्सिक' के स्क्रीन्स और शोज घट रहे हैं। पहले दिन 25 हजार शोज के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'टॉक्सिक' के शोज में 50 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

हनुमान अंश से कम रही टॉक्सिक की कमाई

8वें दिन फिल्म को सिर्फ 12,432 शोज मिले थे और कमाई 5 करोड़ के करीब रही थी। जब 'हनुमान अंश' ने 7 हजार शोज के साथ 7.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया।

यह भी पढ़ें- विदेशों में गूंजेगी 'बाबा नीम करोली' की जय-जयकार, Hanuman Ash की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट अब आई सामने

यह भी पढ़ें- 27वें दिन Hanuman Ansh की गर्जना, छीना टॉक्सिक का सिंहासन; 2 करोड़ की फिल्म की बुधवार को हुई छप्परफाड़ कमाई