बुधवार के कलेक्शन के बाद तय हो गया Toxic का भविष्य, 500 करोड़ तक पहुंच पाएगी Yash की गैंगस्टर ड्रामा?
टॉक्सिक का बुधवार को कलेक्शन सामने आ चुका है, जिसके बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर फ्यूचर तय हो गया ...और पढ़ें

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस डे 8 कलेक्शन/ photo-instagram
HighLights
बॉक्स ऑफिस को टॉक्सिक के कलेक्शन में भारी बदलाव
मिर्जापुर आने वाले समय में बनेगी रास्ते का कांटा
क्या 500 करोड़ की कमाई तक पहुंचेगी टॉक्सिक?
एँटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की असली परीक्षा बॉक्स ऑफिस पर अब जाकर शुरू हुई है। ग्लोबल स्तर पर बेहतरीन ओपनिंग करने वाली गैंगस्टर ड्रामा के साथ फैंस की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई थी। शुरूआत में फिल्म की रफ्तार तेज भी थी, लेकिन धीरे-धीरे खराब रिव्यू का असर टॉक्सिक के कलेक्शन पर साफ-साफ दिखाई दिया।
सोमवार को ठीकठाक कमाई करने वाली 'टॉक्सिक' की कमाई में मंगलवार को एक अच्छा उछाल देखने को मिला था। अब फिल्म के बुधवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर मूवी 500 करोड़ कमा भी पाएगी या नहीं, इसका फैसला हो गया है।
बुधवार को टॉक्सिक के हाथ आई इतनी कमाई
मंगलवार को सिंगल डे पर आठ करोड़ की कमाई करने वाली टॉक्सिक (Toxic)के कलेक्शन में रिलीज के आठवें दिन भारी गिरावट देखने को मिली है। गैंगस्टर ड्रामा फिल्म के कलेक्शन में 7वें दिन के मुकाबले बुधवार को 35% गिरावट देखने को मिली है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को फिल्म ने सभी भाषाओं में 5.10 करोड़ तक की कमाई की है।
कन्नड़ भाषा में जहां टॉक्सिक ने 8वें दिन 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया, तो वहीं में फिल्म सिर्फ 3.15 करोड़ तक की कमाई कर पाई। तेलुगु में मूवी की सिंगल डे कमाई 40 लाख के आसपास हुई। तमिल में मूवी ने 17 लाख और मलयालम भाषा में 3 लाख कमाए।

क्राइम थ्रिलर बनेगी टॉक्सिक के रास्ते का कांटा
टॉक्सिक ने अभी तक सभी भाषाओँ को मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 234.70 करोड़ तक का किया है, वहीं मूवी का ग्रॉस कलेक्शन 280.25 करोड़ तक पहुंचा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सफर काफी अच्छा है और यश की फिल्म ने अभी तक 322 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

जिस रफ्तार से टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी, उससे लगा था कि मूवी रणवीर सिंह की सबसे कमाऊ फिल्म धुरंधर 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन अब फिल्म का 500 करोड़ के क्लब में शामिल होना नामुमकिन सा ही लग रहा है। यह एक बार अच्छी कमाई कर भी लेती, लेकिन अब टॉक्सिक के रास्ते का सबसे बड़ा कांटा बनने के लिए मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur The Movie) सिनेमाघरों में आ रही है, जिसकी एडवांस बुकिंग काफी अच्छी है।
