विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हद में रहिए...', पत्नी Sunita के 'शुगर डैडी' बयान पर भड़के Govinda! कहा- 'एक भी कसर नहीं छोड़ रही'

Updated: Sat, 15 Aug 2026 03:48 PM (IST)

पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के विवादित बयान और अपने डेटिंग रूमर्स के बारे में एक्टर गोविंदा (Govinda) ने रिएक्शन दिया है।

सुनीता के बयान पर गोविंदा का जवाब। फोटो क्रेडिट- एक्स

सुनीता के बयान पर गोविंदा का जवाब। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) पिछले एक साल से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर हो रही है। गोविंदा का नाम एक यंग एक्ट्रेस के साथ जुड़ा और इन अफवाहों को सुनीता ने भी हवा दी। वह बेबाक होकर पति के बारे में बयान दे रही हैं। अब एक्टर का रिएक्शन आया है।

दरअसल, सुनीता के साथ अनबन की खबरों के बीच गोविंदा हाल ही में एयरपोर्ट पर यंग एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट हुए। खबरें उड़ने लगीं कि वह उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं। सुनीता के बयान ने सबके होश उड़ा दिए थे। उन्होंने एक्टर को शुगर डैडी बताया।

पत्नी के बयान पर भड़के गोविंदा

अब पत्नी सुनीता आहूजा के बयान के बीच गोविंदा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। इंस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में गोविंदा 'हद में रहने' की सलाह देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा-

देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन सभी लड़कियों के साथ काम किया जो यंगस्टर्स रहीं। आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं। शोहरत, इज्जत, दौलत सब मिली हुई है। ऊपरवाले ने दी है। इसका मतलब यह नहीं है कि जिसके पास नहीं है, उसे आप जलील करें। आप थोड़ा सा हद में रहिए।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

गोविंदा को बताया था शुगर डैडी

सुनीता आहूजा ने पैपराजी के साथ बातचीत में गोविंदा और कोमल रानी को लेकर कमेंट किया था। सुनीता ने कहा था, "बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको। वो भी स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो। हम लोग को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं। बहुत बुरा, उसका दिमाग खराब हो गया है।"

यह भी पढ़ें- 'शुगर डैडी इतना अमीर...' डेटिंग की खबरों के बीच कोमल के साथ दिखे Govinda, पत्नी सुनीता आहुजा ने कह डाली ये बात!

यह भी पढ़ें- कोमल से पहले Govinda ने 5 हसीनाओं से भी लड़ाया इश्क? एक की खातिर सुनीता आहूजा को छोड़ने के लिए थे तैयार