विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शुगर डैडी इतना अमीर...' डेटिंग की खबरों के बीच कोमल के साथ दिखे Govinda, पत्नी सुनीता आहुजा ने कह डाली ये बात!

Updated: Fri, 14 Aug 2026 04:35 PM (IST)

हाल ही में गोविंदा (Govinda) को मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी नई हीरोइन रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया। इसके बाद सुनीता आहुजा ने इस पर रिएक्शन दिया है।

रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए गोविंदा

रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए गोविंदा

HighLights

  1. रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए गोविंदा

  2. सुनीता आहुजा ने दिया रिएक्शन 

  3. वायरल वीडियो पर आया फैंस का रिएक्शन 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर के कथित अफेयर के बारे में सुनीता आहूजा के हालिया कमेंट्स के बाद, गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच, गोविंदा को मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड और नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ फिर से देखा गया। सुनीता ने अब दोनों के साथ दिखने वाले वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कथित गर्लफ्रेंड के साथ दिखे गोविंदा

गोविंदा (Govinda) को एयरपोर्ट पर अपनी नई हीरोइन और कथित गर्लफ्रेंड, रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया। दोनों ने बाहर पैपराजी के लिए खुशी-खुशी पोज दिए; गोविंदा ने रानी को फोटोग्राफर्स के लिए सोलो पोज देने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कैमरों के लिए पोज देने के बाद, दोनों एयरपोर्ट के अंदर चले गए।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर गदर काट रहा गोविंदा-रवीना का गाना, बिल्लियों के साथ थिरके लोग; अलका-उदित ने गाया 27 साल पुराना गीत

सुनीता आहूजा ने किया वीडियो पर रिएक्ट

बाद में, सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से फोटोग्राफरों ने गोविंदा द्वारा रानी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म रूपा का प्रमोशन करने के बारे में पूछा। उन्होंने तुरंत जवाब दिया, 'पिक्चर बनना भी तो चाहिए। प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद। क्या बोलना...बेटी की उमर की लड़की को लेके घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको और स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो। हम लोग को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं। बहुत बुरा, उसका दिमाग खराब हो गया है'।


इससे पहले, गोविंदा ने ANI से बात करते हुए सुनीता के उन दावों पर बात की जिनमें उनके कथित अफेयर की बात कही गई थी। उन्होंने कहा, 'वह मुझे बहुत प्यार से डांटती-फटकारती हैं, और मैं उसे प्यार से स्वीकार कर लेता हूं'।

गोविंदा और सुनीता के बारे में

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी मार्च 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं - टीना और यशवर्धन। कुछ वक्त से पहले से ही खबरें आ रही थीं दोनों अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं वहीं अब रानी स्वर्णकार को गोविंदा की रुमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- तब्बू की बहन के साथ Govinda का आइकॉनिक गाना, मोहम्मद अजीज-अनुराधा पौडवाल ने दी आवाज; सालों से बना है कल्ट