Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो नहीं तीन बच्चों के पिता होते Govinda ! प्रीमैच्योर बेबी की डेथ के बाद डर गई थीं पत्नी सुनीता

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 08:42 AM (IST)

    90 दशक में गोविंदा (Govinda) की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी हुआ करती थी। एक्टर की पर्सनल लाइफ कैसी थी और उनकी फीमले फॉलोविंग देखकर उनकी पत्नी को दिक्कत होत ...और पढ़ें

    गोविंदा, अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ
    गोविंदा, अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ

    HighLights

    1. एक्टर की पत्नी ने शेयर किया किस्सा
    2. गोविंदा की पत्नी का नाम है सुनीता
    3. गोविंदा के बेटे का नाम है यशवर्धन

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स कैसे रहते हैं, उनकी लाइफ में क्या कुछ चल रहा होता है। ये छोटी मोटी अपडेट्स उनके फैंस जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। वैसे तो आपने गोविंदा को कई बार बोलते सुना होगा लेकिन अब हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ और गोविंदा से जुड़ी कई बातें बोली हैं।

    सुनीता ने बेटे को दिया खूब प्यार

    सुनीता ने बताया कि उनका अपने बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा रिलेशन है और मैं घर में सबको हंसाते रहती हूं। टाइम आउट विद अंकित पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने कहा कि वो टीना और यश दोनों के लिए एक डिवोटेड मदर हैं। लेकिन हां यश को थोड़ा ज्यादा प्यार मिला है। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया कि यश को बहुत अधिक नाजों से पालने के पीछे का कारण क्या था।

    यह भी पढ़ें: आदमी है गाय थोड़ी...घूम फिरकर घर ही आता है, Govinda की फीमेल फॉलोइंग पर पत्नी सुनीता ने क्यों कहा ऐसा?

    नहीं रहा था तीसरा बच्चा

    सुनीता ने आगे कहा,'यश के जन्म से पहले उन्हें एक बेटी हुई थी जोकि प्रीमैच्योर थी। उसके फेफड़े अच्छे से डेवलेप नहीं हुए थे जिसकी वजह से वो जब तीन महीने की थी तब उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस वजह से जब यश हुआ तो हमने उसे फूलों की तरह पाला। टीना और यश में 8 साल का फर्क है। मैं यश की हर ख्वाहिश पूरी करती हूं लेकिन इसी के साथ मैं एक स्ट्रिक्ट मां भी हूं। मैं अपने दोनों बच्चों के साथ बच्ची बन जाती हूं।'

    बता दें कि सुनीता और गोविंदा के रिश्ते को 40 साल हो गए हैं। शादी के कुछ समय पहले तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। सुनीता कॉलेज में थीं जब वो गोविंदा से पहली बार मिली थीं। गोविंदा की मां उनकी शादी जल्दी कराना चाहती थीं। इस वजह से इनकी शादी भी जल्दी हो गई। सुनीता तब 18 साल की थीं जब उनकी शादी गोविंदा से हुई थी। 19 साल की उम्र में वो एक बेटी की मां बन गईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'मैं टॉयलेट साफ करूंगी?' Bigg Boss के ऑफर को गोविंदा की पत्नी सुनीता ने मारी लात, सलमान खान को लेकर कही ये बात