Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grammy Awards 2025: भारतीय-अमेरिकी गायक Chandrika Tandon की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने कह दी बड़ी बात

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 04 Feb 2025 10:25 AM (GMT+05:30)

    भारतीय-अमेरिकी बिजनेस लीडर और संगीतकार चंद्रिका टंडन ने 67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपने एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता है जिसके बाद से फैंस उन्हें ल ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने संगीतकार को बताया ‘प्रेरणा’ (Photo Credit- X)
    पीएम मोदी ने संगीतकार को बताया ‘प्रेरणा’ (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. गायक चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड
    2. 2011 में नॉमिनेट हो चुकी थीं चंद्रिका टंडन
    3. पीएम मोदी ने संगीतकार को बताया ‘प्रेरणा’

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Grammy Awards 2025:  इंडियन-अमेरिकी सिंगर चंद्रिका टंडन ने कल ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर पूरे भारत का नाम रौशन कर दिया है। चंद्रिका ने संगीत की दुनिया का सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड ग्रैमी पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। इस मौके पर उन्हें भारत से खूब प्यार मिल रहा है।  

    चंद्रिका टंडन ने साउथ अफ्रीकन बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापान के इरु मात्सुमोतो के साथ मिलकर एल्बम त्रिवेणी को बनाया था जिसे दुनियाभर से प्यार मिला था। उनकी इस बड़ी जीत  पर खुद प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी है।

    पीएम मोदी ने जीत पर दी बधाई

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘त्रिवेणी’ एल्बम के लिए ग्रैमी जीतने पर चंद्रिका टंडन को बधाई। संगीतकार के रूप में उनकी उपलब्धियों पर हमें बहुत गर्व है! यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति कितनी जुनूनी हैं। वो इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं।

    Photo Credit- X

    पीएम मोदी ने चंद्रिका टंडन को ‘प्रेरणा’ भी कहा है। उन्होंने आगे लिखा, 'वह लोगों के लिए प्रेरणा हैं। मुझे साल 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई मुलाकात याद है।'

    ये भी पढ़ें- Grammy Awards 2025: इतने बड़े सम्मान में Zakir Hussain को नहीं किया गया याद, भड़के यूजर्स ने उठाए कई सवाल

    Photo Credit- Instagram

    कौन हैं चंद्रिका टंडन?

    जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रिका रिश्ते में पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी की बड़ी बहन लगती हैं। वो म्यूजिशियन होने के साथ एंटरप्रेन्योर भी हैं। वो ग्लोबल बिजनेस लीडर्स की लिस्ट में शामिल हैं। ये पहली बार नहीं जब ग्रैमी अवॉर्ड्स तक पहुंची हो। साल 2011 में एल्बम 'सोल कॉल' के लिए उन्हें बेस्ट कंटेंपरेरी वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला था।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    ये उनका पहला स्टूडियो एल्बम था। उनके पालन पोषण की बात करें तो चंद्रिका चेन्नई में पली बढ़ी हैं। तमिल ब्राह्मण परिवार में उनका जन्म हुआ था और उनकी मां म्यूजिशियन थीं और तो वहीं पिता बैंकर थे।

    अहमदाबाद से की है पढ़ाई

    चंद्रिका की पढ़ाई मद्रास के क्रिश्चियन कॉलेज से हुई। IIM अहमदाबाद से उन्होंने बिजनेस में ग्रेजुएशन किया है। महज 24 साल की उम्र में चंद्रिका को न्यूयॉर्क की मैकिन्से एंड कंपनी में जॉब ऑफर हुई थी। इस कंपनी में पार्टनर बनने वाली वो पहली भारतीय-अमेरिकी हैं। सिंगर होने के साथ वो कंपोजर भी हैं। हिंदुस्तानी, वेस्टर्न म्यूजिक पर उन्होंने खूब काम किया है और त्रिवेणी उनकी छठी एल्बम है।

    ये भी पढ़ें- Grammy 2025: ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनने पर Bianca Censori के खिलाफ होगी कार्रवाई, क्या कहता है LA कानून?