Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grammy 2025: ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनने पर Bianca Censori के खिलाफ होगी कार्रवाई, क्या कहता है LA कानून?

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 03 Feb 2025 11:34 AM (GMT+05:30)

    ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 का आगाज 3 फरवरी सोमवार को हुआ। इवेंट में कई सितारों को अवॉर्ड से नवाजा गया। मगर इस बीच अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी और ...और पढ़ें

    इंटरनेट पर वायरल हुआ बियांका सेंसरी का न्यूड लुक (Photo Credit- X)
    इंटरनेट पर वायरल हुआ बियांका सेंसरी का न्यूड लुक (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. लॉस एंजेलिस में हुआ 67वां ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन
    2. इंटरनेट पर वायरल बियांका सेंसरी का न्यूड लुक
    3. क्या इस हरकत के बाद अरेस्ट होंगी मॉडल बियांका?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Grammy 2025: अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट और ऑस्ट्रेलियन मॉडल बियांका सेंसरी ने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 में सारी लाइमलाइट लूट ली है। पूरे इंटरनेट पर अब केवल दोनों को लेकर कई तरह की बाते हो रही हैं। बियांका ने रेड कार्पेट पर ऐसी ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी कि हर कोई चौंक गया।

    कपल को इवेंट से मौके पर ही सुरक्षाकर्मियों द्वारा बाहर निकाला गया था। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं कि क्या उन्हें इतने बड़े इवेंट में ऐसे पहुंचने के लिए कोई सजा होगी या वो इसके लिए अरेस्ट की जाएंगी तो आइए ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

    ट्रांसपेरेंट ड्रेस के बाद अरेस्ट होंगी बियांका?

    इसमें कोई दोहराए नहीं है कि ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 दुनिया के सबसे सम्मानित अवॉर्ड समारोह में से एक माने जाते हैं। इस तरह के इवेंट में देश-दुनिया से लोग पहुंचते हैं। ऐसे में बियांका सेंसरी का इवेंट में एक न्यूड आउटफिट में पहुंचना यकीननहैरान करने वाली बात है और अब, कुछ लोग सोच रहे हैं कि क्या मॉडल को अपनी इस हरकत की भरपाई कानूनी मुसीबतों में पड़कर करनी होगी? सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या LA का कानून इसपर कोई एक्शन ले सकता है?

    Photo Credit- X

    क्या कहता है लॉस एंजेलिस का कानून?

    लॉस एंजिल्स में, सार्वजनिक अभद्रता के बारे में कानून काफी साफ और क्लियर है जिसमें अगर आप बिना किसी कपड़े के पब्लिक स्पेस में घूमते हैं तो आप अशोभनीय प्रदर्शन के लिए आपको जुर्माना या जेल भी हो सकती है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक सिचुएशन ये भी होती है कि अगर ये आप किसी इवेंट जिसकी जानकारी सरकार को पहले से हो उसके लिए अलग से कानून बनाए गए हैं जो जुर्माना लगने के दायरे में नहीं आते।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Grammy Awards 2025 Winners List: ग्रैमी अवॉर्ड्स में Beyonce का जलवा, टेलर-बिली को पछाड़ जीते दो अवॉर्ड्स

    LA कानून के अनुसार, बियांका को अपने लुक के लिए कानूनी कार्रवाई में पड़ना पड़ सकता है क्योंकि कैलिफोर्निया दंड संहिता 314(1) अशोभनीय प्रदर्शन को परिभाषित करता है। इसके तहत अगर कोई व्यक्ति अपने शरीर के प्राइवेट पार्ट्स को किसी ऐसे व्यक्ति के सामने उजागर करती है जिससे सामने वाला व्यक्ति असहज या नाराज हो सकता है। पहला अपराध आम तौर पर दुष्कर्म होता है, जिसके लिए छह महीने तक की जेल होती है और 1,000 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जाता है। दूसरा अपराध एक घोर अपराध की कैटेगरी में आता है जिसके लिए समय सीमा सरकार तय करती है। अब ये वक्त बताएगा कि बियांका पर वहां की सरकार क्या एक्शन लेती है।

    कान्ये वेस्ट के साथ हुई थी बियांका सेंसरी की शादी?

    कान्ये वेस्ट के साथ रिश्ता शुरू करने के बाद सेंसरी लोगों की नजरों में आईं। उन्होंने कथित तौर पर 2024 में एक निजी समारोह में शादी की, जिसने मीडिया का काफी ध्यान आकर्षित किया। इससे पहले कान्ये वेस्ट किम किम कार्दशियन के साथ रिश्ते में रह चुके हैं। बियांका पेशे से एक आर्किटेक्चर हैं। मॉडल ने ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में ही ग्रेजुएशन और अंडर ग्रेजुएशन का कोर्स किया है।

    ये भी पढ़ें- Grammy Awards 2025: बिना कपड़ों के ग्रैमी में पहुंचीं Kanye West की वाइफ Bianca, गार्ड्स ने निकाला बाहर!