Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tamannaah Bhatia का नाम लेकर विजय वर्मा के अफेयर पर गुलशन देवैया ने ली चुटकी, कही मजेदार बात

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 26 Apr 2023 04:12 PM (GMT+05:30)

    तमन्ना भाटिया रजनीकांत की जेलर में भी नजर आएंगी। वहीं वह बोले चूड़ियां बांद्रा और भोला शंकर में भी नजर आने वाली है। अब गुलशन देवैया ने उनका नाम लेकर अ ...और पढ़ें

    Tamannaah Bhatia Vijay Varma News, Tamannaah Bhatia, Vijay Varma News,
    Tamannaah Bhatia Vijay Varma News, Tamannaah Bhatia, Vijay Varma News,

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tamannaah Bhatia Vijay Varma News: विजय वर्मा के साथ दहाड़ में नजर आने वाले गुलशन देवैया ने अब विजय वर्मा पर चुटकी ली है। उन्होंने तमन्ना का नाम लेकर उन्हें टीज किया है। गौरतलब है कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई अवसर पर साथ देखा जाता है लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। 

    गुलशन देवैया ने विजय वर्मा की पोस्ट पर एक मजेदार कमेंट किया है

    अब गुलशन देवैया ने विजय वर्मा की पोस्ट पर एक मजेदार कमेंट किया है। इसके साथ उन्होंने तमन्ना का नाम भी लिया है। विजय वर्मा ने अपनी आगामी वेब सीरीज दहाड़ का टीजर वीडियो जारी किया है। इस पर गुलशन ने मजेदार कमेंट किया है। 

    विजय वर्मा ने 'दहाड़' की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है

    विजय वर्मा ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'दहाड़ की झलक देखिए। दहाड़ प्राइम वीडियो पर आएगा। ट्रेलर 3 मई को जारी हो रहा है।' इस पर कई लोगों ने उनके लुक को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इस बीच अभिनेता गुलशन देवैया ने कमेंट सेक्शन में लिखा है, 'मेरी तमन्ना तो तू था। अच्छा धोखा दिया है तूने मुझे। थैंक गॉड मेरी इज्जत नहीं लूटी। नहीं तो, हे राम।'

    विजय वर्मा ने अभी तक गुलशन देवैया के कमेंट पर प्रतिक्रिया नहीं दी है

    विजय वर्मा ने अभी तक गुलशन के कमेंट पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, कई लोगों ने इस पर दिल की इमोजी कमेंट की है। जोया अख्तर ने भी पोस्ट पर कमेंट किया है। दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस की भूमिका में है जो 1 मर्डर केस सॉल्व कर रही है। शो में विजय वर्मा के अलावा गुलशन देवैया और सोहन शाह की भी अहम भूमिका है। यह 27 महिलाओं के कत्ल करने वाले आरोपी पर आधारित है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

    विजय और तमन्ना अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है

    विजय और तमन्ना अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों को सोमवार को मुंबई के एक होटल में देखा गया। दोनों डिनर डेट पर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों को गाड़ी में बैठकर निकलते हुए देखा गया था। विजय वर्मा की दहाड़ प्राइम वीडियो पर 12 मई को रिलीज होगी। इसका निर्देशन रीमा कादगी और रुचिका ओबरॉय ने किया है।