Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2023 में भी नाटू-नाटू की धूम, रश्मिका मंदाना ने दिया धमाकेदार परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 31 Mar 2023 07:23 PM (IST)

    Naatu Naatu In IPL 2023 आईपीएल 2023 की शुरुआत हो गई है। इसकी ओपनिंग सेरेमनी में कई एक्ट्रेस ने परफॉर्म किया है। इसमें तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ...और पढ़ें

    Naatu Naatu In IPL 2023: नाटू-नाटू पर फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने लाइव परफॉर्म किया है।
    Naatu Naatu In IPL 2023: नाटू-नाटू पर फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने लाइव परफॉर्म किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Naatu Naatu In IPL 2023: आईपीएल 2023 की शुरुआत धमाकेदार हुई है। इस अवसर पर तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड और साउथ के कई गानों पर डांस किया। खास बात यह है कि रश्मिका मंदाना ने जहां श्रीवल्ली और सामी-सामी पर ठुमके लगाए। वहीं, उन्होंने नाटू-नाटू पर भी जमकर डांस किया।

    रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

    रश्मिका मंदाना का वीडियो काफी पसंद किया गया। पूरा स्टेडियम उनकी ताल पर झूमता हुआ नजर आ रहा था।इसके पहले तमन्ना भाटिया ने भी कई फिल्मी गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने साउथ के अलावा गुजराती गानों पर भी कमर लचकाई है। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा फेमस है। जहां रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश कहा जाता है। वहीं, सभी तमन्ना भाटिया की खूबसूरती के दीवाने है।

    चेन्नई सुपर किंग और गुजरात टाइटन के बीच खेला जा रहा है मैच

    आईपीएल 2023 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग और गुजरात टाइटन के बीच खेला जा रहा है। इस अवसर पर स्टेडियम में खचाखच भीड़ देखी गई। मैच में टॉस महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या के बीच उछाला गया। महेंद्र सिंह धोनी की अपने बीच मैदान में देख फैंस काफी खुश हुए। वे माही-माही की रट लगाते भी देखें गए।

    तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना कई फिल्मों में काम कर चुकी है

    गौरतलब है कि तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काफी काम कर चुकी है। दोनों की पूरे भारत में काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी है। रश्मिका मंदाना की जहां फिल्म पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था। वहीं, तमन्ना भाटिया ने फिल्म बाहुबली से पूरे भारत में अपनी पहचान बनाई है। इसके चलते इन दोनों के डांस पर फैंस भी जमकर झूमे है।

    खबरें और भी

    नाटू नाटू को हाल ही में मिला ऑस्कर अवार्ड्स

    नाटू-नाटू को हाल ही में ऑस्कर अवार्ड्स मिला है। यह फिल्म RRR का गाना है। इस गाने पर जूनियर एनटीआर और राम चरण ने परफॉर्म किया है। इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया है। फिल्म ने 12 सौ करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। वहीं, फिल्म को कई पुरस्कार भी मिले है। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है।