Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rashmika Mandanna Bold Photos: सामी-सामी गर्ल ने कराया बोल्ड फोटोशूट, फैंस ने कहा- तुमको बॉलीवुड की हवा लग गई

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 09:35 PM (GMT+05:30)

    Rashmika Mandanna Bold Photos फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी बोल्ड फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें हॉट पोज देते हुए देखा जा सकता है। उनकी फोटोज ...और पढ़ें

    Rashmika Mandanna Bold Photos: रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है।
    Rashmika Mandanna Bold Photos: रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rashmika Mandanna Bold Photos: पुष्पा: द राइज में सामी-सामी गाने पर जमकर कमर मटकाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है।उन्होंने कुल 3 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें स्टाइलिश चनिया चोली पहनकर बोल्ड अंदाज में पोज करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने मेकअप कर रखा है। उन्होंने ज्वेलरी पहन रखी है और वह बहुत हॉट लग रही है। 

    रश्मिका मंदाना की तस्वीरों को 2 घंटे में 15 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

    रश्मिका मंदाना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'धीरे-धीरे अब अपने बिजनेस की ओर चलना शुरू करिए।' रश्मिका मंदाना की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 2 घंटे में 15 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं तस्वीरों पर 11,000 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर फैबुलस, सुपर, हॉट एंड सेक्सी, आपने तापमान बढ़ा दिया, आप की गर्मी से इंस्टा जल जाएगा, माई नेशनल क्रश, क्यूट प्लस हॉट इक्वल टू रश्मिका, चांद नजर आया, आपको बॉलीवुड की हवा लग गई है जैसे कमेंट किए हैं। रश्मिका मंदाना ने कुल 3 तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में उनकी नजरें झुकी हुई है और वह हाथ पर हाथ रखकर पोज दे रही है। दूसरी तस्वीर वाइड है। इसमें वह झुककर पोज दे रही है। तीसरी तस्वीर में वह कैमरे की ओर देख रही है। उन्होंने अपने कमर पर हाथ रखा है और वह कातिल निगाहों से कैमरे की ओर देखती नजर आ रही है।

    यह भी पढ़ें: 53rd IFFI समारोह में चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर के पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    रश्मिका मंदाना जल्द पुष्पा द रुल फिल्म में नजर आएंगी

    रश्मिका मंदाना जल्द पुष्पा द रुल फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। फिल्म में अल्लू अर्जुन की अहम भूमिका होगी। इस फिल्म के पहले भाग को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। खास बात यह है कि यह फिल्म उत्तर भारत और हिंदी बेल्ट में भी काफी अच्छा व्यापार किया था। इसके चलते सभी को अब इसके अगले भाग की प्रतीक्षा है।

    यह भी पढ़ें: 53rd IFFI: फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने पहुंची हेरा फेरी 3 की स्टार कास्ट, कार्तिक, सुनील और परेश आए नजर

    रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी कहा जाता है

    रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। दरअसल उनकी खूबसूरती के कारण लोग उनके दीवाने हैं। वहीं पुष्पा द राइज फिल्म के कारण उन्हें उत्तर भारत में भी पहचान बनाने में सफलता प्राप्त हुई है। रश्मिका मंदाना के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ 53 लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। उनकी तस्वीरों पर अक्सर 3 मिलियन के लगभग लाइक्स मिलते हैं। इससे पता चलता है कि उनकी सोशल मीडिया पर कितनी डिमांड है।

    खबरें और भी