Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bobby Deol की 'गुप्त' के लिए रवीना टंडन ने कराया था फोटोशूट, ऐन मौके पर मनीषा कोइराला ने छीन ली फिल्म

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 04:51 PM (GMT+05:30)

    गुप्त (Gupt) 90 के दशक की सबसे पॉपुलर फिल्मों से एक मानी जाती है। बॉबी देओल (Bobby Deol) काजोल और मनीषा कोइराला जैसे सितारों से सजी इस सस्पेंस थ्रिलर ...और पढ़ें

    बॉबी देओल की हिट फिल्म गुप्त (Photo Credit-Jagran)
    बॉबी देओल की हिट फिल्म गुप्त (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. गुप्त बॉबी देओल के करियर की शानदार फिल्म
    2. सस्पेंस से भरपूर थी निर्देशक राजीव सेन की गुप्त की कहानी
    3. रवीना टंडन को भी फिल्म के लिए किया गया था अप्रोच

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया हसीनों का मेला, मेले में ये दिल अकेला... 37 साल आई फिल्म गुप्त का ये गाना आज भी युवा दिलों की पहली पसंद माना जाता है। अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) के करियर के लिए गुप्त एक मील का पत्थर साबित हुई। स्किनी फिट जीन्स और कर्ली लंबे बाल में बॉबी का लुक फिल्म से काफी चर्चा में रहा। 

    मर्डर मिस्ट्री शानदार थ्रिलर के तौर पर निर्देशक राजीव राय की इस मूवी को आज भी याद किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि गुप्त (Gupt Movie) के लिए मनीषा कोइराला मेकर्स की फर्स्ट च्वॉइस नहीं थीं और उनसे पहले एक्ट्रेस रवीना टंडन को अप्रोच किया गया। आइए हिट फिल्में, सुपरहिट किस्से में इस मामले को डिटेल्स में जानते हैं। 

    रवीना को ऑफर हुई थी गुप्त 

    एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने गुप्त फिल्म में शीतल चौधरी का किरदार अदा किया था। जो ईशा दीवान यानी काजोल के निशाने पर रहती हैं, क्योंकि शीतल और साहिल सिन्हा (बॉबी देओल) एक दूसरे को पसंद करते हैं, जो ईशा को कतई रास नहीं आता। लेकिन मनीषा वाले रोल का ऑफर मेकर्स की तरफ से 90 के दशक में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ने वालीं एक्ट्रेस रवीना टंडन को दिया गया था। 

    ये भी पढ़ें- 7 साल तक Bobby Deol ने किया था बॉक्स ऑफिस पर राज, फिल्मों की कमाई ने भर दी थी मेकर्स की तिजोरी

    रवीना इस फिल्म के लिए राजी भी हो गई थीं और उन्होंने अपना फोटोशूट भी करा लिया था। फिल्म के टीजर पोस्टर में भी बॉबी के साथ रवीना को जगह मिली, लेकिन ऐन मौके पर उनके हाथ से ये फिल्म फिसल गई और ये रोल मनीषा कोइराला की झोली में जा गिरा। आईएमडीबी की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई। 

    खबरें और भी

    कॉपी था फिल्म का ये पॉपुलर गीत 

    गुप्त से बॉबी देओल का दुनिया हसीनों का मेला गाना काफी अधिक पॉपुलर हुआ था। आज भी फैंस इसकी धुन पर थिरकते हुए नजर आते हैं। सिंगर उदित नारायण की आवाज में ये गीत हिट साबित हुआ।

    लेकिन क्या आपको ये जानकारी है कि गुप्त का ये आइकॉनिक सॉन्ग जापानी संगीतकार Kitaro के Matsuri गाने से उठाया गया है। इतना ही मूवी का टाइटल सॉन्ग भी अंग्रेजी गीत डीप फॉरेस्ट का कॉपी था। 

    बॉक्स ऑफिस पर गुप्त ने किया धमाका

    अपनी शानदार कहानी और स्टार कास्ट की कमाल की एक्टिंग के दम पर गुप्त 1997 की सबसे सफल हिंदी मूवीज में शुमार हुई। जिस तरह से काजोल ने फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले किया उसकी प्रशंसा आज भी की जाती है।

    बॉक्स ऑफिस पर गुप्त ने 18.23 करोड़ का कारोबार किया था, जो उस समय की तुलना में काफी असरदार माना जाता है। सिर्फ बॉबी ही नहीं बल्कि मनीषा कोइराला और काजोल के करियर के लिए गुप्त सबसे सफल फिल्मों में शुमार है। 

    ये भी पढ़ें- Yahudi: जब रोमन प्रिंस बन दिलीप कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, जानिए 'यहूदी' के दिलचस्प किस्से