विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7 साल तक Bobby Deol ने किया था बॉक्स ऑफिस पर राज, फिल्मों की कमाई ने भर दी थी मेकर्स की तिजोरी

Published: Tue, 30 Jul 2024 02:33 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 30 Jul 2024 03:45 PM (GMT+05:30)

बॉबी देओल (Bobby Deol) 90 के दशक के उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं जिनकी फिल्मों ने फैंस ...और पढ़ें

बॉबी देओल का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड (Photo Credit-Jagran)
बॉबी देओल का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार हैं बॉबी देओल
  2. एक्टर की इन फिल्मों ने कमाई में काटा गदर
  3. आने वाले समय में इस मूवी में दिखेंगे बॉबी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में सलमान खान, शाह रुख खान और आमिर खान जैसे कलाकारों की हिंदी सिनेमा में तूती बोल रही थी। लेकिन दूसरी तरफ इनको टक्कर देने के लिए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की छोटे बेटे बॉबी देओल (Bobby Deol) को बतौर एक्टर लॉन्च किया गया और डेब्यू मूवी बरसात से ही वह हर किसी के फेवरेट बन गए। 

उस दौरान बॉबी ने साल 1995 से लेकर 2002 यानी 7 साल के अंतराल में बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि इतने टाइम पीरियड में उनकी कौन-कौन सी मूवीज ने मेकर्स की तिजोरी को भर दिया था। 

बरसात (Barsaat)

सनी देओल के साथ सफल जोड़ी बनाने वाले निर्देशक राजकुमार संतोषी ने उनके छोटे भाई बॉबी देओल को अपनी फिल्म बरसात से लॉन्च किया। 1995 में आई इस फिल्म में बॉबी के साथ राजेश खन्ना की बेटी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भी नजर आईं।

ये भी पढ़ें- Bobby Deol: 'एनिमल' के बाद एक बार फिर विलेन बनेंगे बॉबी देओल, इस 'खान' से लेंगे टक्कर

बरसात का बादल बनकर बॉबी ने इंडस्ट्री में जोरदार डेब्यू किया और फिल्म ने सफलता का स्वाद चखा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार बरसात ने 19.19 करोड़ का कारोबार किया था, जो उस वक्त के आधार पर एक सफल फिल्म के लिए कारगार साबित होता था। 

गुप्त (Gupt) 

साल 1997 में बॉबी देओल की दूसरी मूवी गुप्त को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। निर्देशक राजीव राय की इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस काजोल और मनीषा कोइराला भी अहम भूमिका में मौजूद रहीं। सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर गुप्त की कहानी और गानों ने फैंस का दिल जीत लिया और बॉक्स ऑफिस पर 18.23 करोड़ के कलेक्शन के साथ गुप्त ने गजब कर दिखाया। 

सोल्जर (Soldier) 

डायरेक्टर अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने 1998 में सोल्जर नामक एक फिल्म बनाई। लीड रोल में बॉबी देओल, प्रीति जिंटा और सुरेश ओबरॉय जैसे कलाकार शामिल रहे। ये मूवी बॉबी के एक्टिंग करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई और 90 के दशक के सुपरस्टार्स में उनका नाम भी शुमार हो गया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 21.37 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। 

बादल (Baadal)

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी के साथ बॉबी देओल की एक्शन थ्रिलर फिल्म बादल को 2000 में रिलीज किया गया। सोल्जर की सक्सेस से लबरेज बॉबी ने एक दमदार अभिनेता के तौर पर अपना जलवा बिखेरा और आलम ये रहा कि ये फिल्म सफल रही। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 15.38 करोड़ रही है।

बिच्छू (Bichhoo)

साल 2000 बॉबी देओल के लिए काफी लकी साबित हुआ। बादल की सफलता के बाद बॉबी ने बिच्छू फिल्म से कमाल कर के दिखाया। रानी मुखर्जी के साथ इस मूवी में बॉबी की जोड़ी दोबारा वापिस लौटी और निर्देशक गुड्डू धनोआ की बिच्छू ने बॉक्स ऑफिस पर नेट 10.69 करोड़ का कारोबार किया। 

 हमराज (humraaz)

सोल्जर के अलावा बॉबी देओल अब्बास-मस्तान की लव ट्रायंगल वाली फिल्म हमराज में भी दिखाई दिए। 2002 में रिलीज हुई इस मूवी में बॉबी के साथ एक्ट्रेस अमीषा पटेल और अभिनेता अक्षय खन्ना भी लीड रोल में रहे। इस मूवी ने 16.59 करोड़ का बिजनेस किया था। 

बता दें कि बीते साल रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से बॉबी देओल का करियर एक फिर से पीक पर आ गया है। आने वाले समय में वह साउथ सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग फिल्म कंगुवा में खलनायक की भूमिका में दिखेंगे, जोकि इस साल 10 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- Animal से 10 साल पहले बॉबी देओल को रणबीर कपूर के साथ मिला था काम करने का मौका, क्यों ठुकराया था ऑफर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।