Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kanguva Song Released: सूर्या के बर्थडे पर रिलीज हुआ 'कंगुवा' का पहला सॉन्ग, फुल 'फायर' हैं गाने के लिरिक्स

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 12:45 PM (IST)

    तमिल एक्टर सर्या (Suriya) फिल्म कंगुवा (Kanguva) के लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। भारी- भरकम बजट के साथ ये साल 2024 की एक बड़ी रिलीज होने वाली है ...और पढ़ें

    रिलीज हुआ 'कंगुवा' का पहला गाना, (X Image)
    रिलीज हुआ 'कंगुवा' का पहला गाना, (X Image)

    HighLights

    1. 49 साल के हुए 'कंगुवा' स्टार सूर्या
    2. रिलीज के लिए आगे बढ़ रही 'कंगुवा'
    3. फायर गाने का आउट हुआ लिरिकल वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की आगामी फिल्म 'कंगुवा' का बहुप्रतीक्षित पहला गाना 'फायर सॉन्ग' रिलीज हो गया है। ये गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। 23 जुलाई को सूर्या अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर मेकर्स ने 'कंगुवा' के पहले ट्रैक से पर्दा उठाया है और एक्टर के फैंस को स्पेशल ट्रीट दी है।

    कैसा है कंगुवा का पहला गाना?

    'फायर' एक एनर्जेटिक सॉन्ग है, जिसे सुनते ही पैर थिरकने लगेंगे। हालांकि, अभी गाने का लिरिकल वीडियो रिलीज किया गया है। गाने का म्यूजिक और इसके लिरिक्स मिलकर फायर सॉन्ग को एक परफेक्ट पैकेज बना रहे है। 'कंगुवा' के इस गाने को देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है, जिन्होंने पैन इंडिया सुपरहिट फिल्म पुष्पा द राइज का म्यूजिक तैयार किया था। लिरिक्स की बात करें तो इसे प्रतिभाशाली गीतकार रकीब आलम ने लिखा है। गाने के बोल और इसकी धुन दोनों ही शानदार हैं और फैंस के दिलों पर छा जाने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- Kanguva First Song: कस लीजिए कमर! सूर्या की 'कंगुवा' का पहला गाना रिलीज के लिए तैयार, आते ही लगाएगा 'फायर'

    भारी-भरकम बजट में बनी है 'कंगुवा'

    'कंगुवा' साल 2024 की एक बड़ी रिलीज होने वाली है। 350 करोड़ से ज्यादा के बजट के साथ ये 'पुष्पा 2' और 'सिंघम' जैसी कई हाई-प्रोफाइल फिल्मों से मुकाबला कर रही है। 'कंगुवा' में प्रीहिस्टोरिक एरा को दिखाया जाएगा। इसके लिए फिल्म को सात देशों और भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में शूट किया गया है। हॉलीवुड के एक्शन और सिनेमेटोग्राफी एक्सपर्ट्स ने 'कंगुवा' में काम किया। फिल्म में एक और खास बात है। 'कंगुवा' में सूर्या तीन अलग- अलग किरदारों में नजर आएंगे।

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    'कंगुवा' में सूर्या के साथ बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं। एनिमल के बाद वो एक बार फिर विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इनके अलावा 'कंगुवा' में एक्ट्रेस दिशा पाटनी फीमेल लीड हैं। 'कंगुवा' का डायरेक्शन शिवा ने किया है। वहीं, स्टूडियो ग्रीन ने प्रोड्यूस किया है। 'कंगुवा' इस साल 10 अक्टूबर को पैन इंडिया रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Upcoming Pan India Films: यश की Toxic से सूर्या की कंगुवा तक, कल्कि के बाद ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी गदर