विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanguva First Song: कस लीजिए कमर! सूर्या की 'कंगुआ' का पहला गाना रिलीज के लिए तैयार, आते ही लगाएगा 'फायर'

Published: Fri, 19 Jul 2024 02:17 PM (IST)

सूर्या की कंगुवा इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म की लिस्ट में शामिल हैं। बजट के मामले ...और पढ़ें

जल्द रिलीज होगा 'कंगुआ' का पहला गाना, (X Image)
जल्द रिलीज होगा 'कंगुआ' का पहला गाना, (X Image)

HighLights

  1. कंगुआ में लीड रोल निभाएंगे सूर्या
  2. पैन इंडिया रिलीज होगी कंगुआ
  3. महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल कंगुआ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग फिल्म 'कंगुवा' लगातार चर्चा बटोर रही है। फिल्म को रिलीज होने में वक्त है, लेकिन मेकर्स लगातार बज बनाने के लिए अपडेट शेयर कर रहे हैं। अब 'कंगुवा' के पहले गाने को लेकर जानकारी सामने आई है, जो आते ही फायर लगाने वाला है।

'कंगुवा' के पहले ट्रैक की जानकारी देते हुए मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ ही रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

फायर है 'कंगुवा' का पहला गाना

'कंगुवा' के मेकर्स ने नए पोस्टर्स के साथ जानकारी दी कि फिल्म का पहला गाना रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 'कंगुवा' के इस सॉन्ग का नाम फायर है, जो 23 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। पोस्टर में आग जलते हुए दिख रही है और उसके आगे एक्टर सूर्या घुटनों पर बैठे हुए दिख रहे हैं। 'कंगुवा' का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने किया है, जो पुष्पा द राइज के गानों के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Upcoming Pan India Films: यश की Toxic से सूर्या की कंगुआ तक, कल्कि के बाद ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी गदर

तीन अवतारों में नजर आएंगे सूर्या

'कंगुवा' में सूर्या बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने पोस्टर्स के जरिए ऑडियंस के सामने सूर्या के रोमांचक बदलावों को दिखाया। अब तक फिल्म से एक्टर के दो अलग- अलग लुक देखने को मिल चुके हैं। हाालांकि, ये सिर्फ झलकियां है। फैंस 'कंगुवा' में सूर्या के और भी दमदार अवतार देखने की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि 'कंगुवा' में सूर्या तीन अलग अवतार में दिखाई देंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

'कंगुवा' का डायरेक्शन शिवा ने किया है। वहीं, स्टूडियो ग्रीन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल भी लीड रोल हैं, वो फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, फीमेल लीड में एक्ट्रेस दिशा पाटनी है। 'कंगुवा' इस साल 10 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देगी और ये एक पैन इंडिया रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- 'हर कोई ब्रेनवॉश करता है...' Bobby Deol ने बॉलीवुड की राजनीति का बताया सच, सुन कर हो सकते हैं हैरान 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।