Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill के साथ गुरु रंधावा ने की मस्ती, मजेदार वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा- दोनों की जोड़ी क्यूट...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 04:18 PM (IST)

    Shehnaaz Gill Guru Randhawa News शहनाज गिल जल्द सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान में डेब्यू करने वाली है। इसमें उनके अलावा पूजा हेगडे और पलक त ...और पढ़ें

    Shehnaaz Gill Guru Randhawa News: शहनाज गिल और गुरु रंधावा का म्यूजिक वीडियो जल्द रिलीज होने वाला है।
    Shehnaaz Gill Guru Randhawa News: शहनाज गिल और गुरु रंधावा का म्यूजिक वीडियो जल्द रिलीज होने वाला है।

    नई दिल्ली, जेनएन। Shehnaaz Gill Guru Randhawa News: गायक गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें गायक और एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। यह एक बीटीएस वीडियो है। दोनों अपने गाने मूनराइज के सेट पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यह गाना हाल ही में मंगलवार को रिलीज हुआ है। इसमें शहनाज गिल और गुरु रंधावा ने काम किया है।

    गुरु रंधावा ने गाने का बीटीएस वीडियो शेयर किया है

    बुधवार को गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है। यह उनके गाने का बीटीएस वीडियो है। वीडियो शेयर करने के साथ वे फैंस से पूछ रहे हैं, 'क्या दोनों साथ में क्यूट लग रहे हैं।' इसके अलावा उन्होंने फैंस का वीडियो पर इस प्रकार प्यार बरसाने के लिए आभार व्यक्त किया है। शहनाज गिल और गुरु रंधावा को हंसते-मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर कैमरे की ओर देखकर पोज भी कर रहे हैं। शहनाज गिल ने जहां पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं, गुरु ने ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट पहन रखी है। उन्होंने मूनराइज का गाना वीडियो में लगा रखा है।

    यह भी पढ़ें: Naatu Naatu के Golden Globes 2023 जीतने पर रिहाना ने RRR की टीम को फ्लाइंग किस देते हुए दी बधाई, देखें वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

    गुरु रंधावा ने पूछा है, 'क्या हम साथ में क्यूट लगते हैं?'

    वीडियो शेयर करते हुए गुरु रंधावा ने कहा है, 'लोगों का कहना है कि हम साथ में क्यूट लगते हैं। क्या ऐसा है?' इसके अलावा उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मूनराइज गाने का हैशटैग भी लगाया है।  इस पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा है, 'आप दोनों की केमिस्ट्री बहुत शानदार है।' एक ने लिखा है, 'जी हां, शादी कर लो आप दोनों।' एक ने लिखा है, 'सिद्धार्थ शुक्ला के बाद मुझे लगता है आप ही हो जो उसे प्यार से पकड़ सकते हो।'

    यह भी पढ़ें: Rocketry The Nambi Effect: ऑस्कर नॉमिनेशन 2023 के लिए करेगी दो-दो हाथ, अचंभित आर माधवन की खुशी का ठिकाना नहीं

    View this post on Instagram

    A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

    शहनाज गिल और गुरु रंधावा की वीडियो को गिफी ने डायरेक्ट किया है

    शहनाज गिल और गुरु रंधावा की म्यूजिक वीडियो को गिफी ने डायरेक्ट किया है। इसमें दोनों की शानदार केमेस्ट्री नजर आ रही हैं। इस गाने को गाया, लिखा और कंपोज गुरु रंधावा ने ही किया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

    खबरें और भी