विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haiwaan Trailer: 'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

Published: Tue, 25 Aug 2026 01:28 PM (IST)

फिल्म 'हैवान' (Haiwaan Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षय कुमार एक खूंखार हैवान के रूप में नजर ...और पढ़ें

हैवान का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

हैवान का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

HighLights

  1. अक्षय कुमार 'हैवान' बन मचा रहे हैं तांडव

  2. सैफ अली खान दिव्यांग पुलिस ऑफिसर की भूमिका में

  3. प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मचअवेटेड फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) आखिरकार सिनेाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच आ चुका है और अब लीजिए फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अब कैसा है ये ट्रेलर, आइए जानते हैं।

चौंकाने वाला है हैवान का ट्रेलर

फिल्म हैवान (Haiwaan Trailer) के ट्रेलर के बाद अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) दोनों नजर आए हैं, लेकिन इस बार हैवानी तोहफा दे रहे हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार। अक्षय कुमार की जबरदस्त एंट्री वाकई कमाल की है।

Haiwaan

ट्रेलर में अक्षय एक हैवान बने हैं, जिनका मुकाबला फिल्म के हीरो सैफ अली खान से है। ट्रेलर में दिखाई दे रहा है कि, कैसे एक शहर में हर तरफ सिर्फ डर का माहौल है।

एक शख्स लगातार लोगों को मौत के घाट उतार रहा है। ना जाने कितने बच्चे इसमें मारे जा रहे हैं। ट्रेलर में अक्षय का हैवानी अवतार ना जाने कितनों को मौत के घाट उतार रहा है। वहीं ट्रेलर में दिव्यांग पुलिस ऑफिसर के किरदार में सैफ अली खान नजर आ रहे हैं, जिनका मुकाबला अक्षय कुमार से है।

Bomann

खलनायक की भूमिका में अक्षय

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने यूं तो अपने करियर में कई बार निगेटिव रोल किया है, लेकिन एक बार फिर से अक्षय का ये खलनायक वाला अवतार दर्शकों को चौंका रहा है। अक्षय कुमार अब तक के अपने सबसे डार्क अवतारों में से एक में नजर आ रहे हैं, जहां उनका सामना सैफ अली खान से होता है।

haiwann

इस रोमांचक कहानी में बोमन ईरानी जज और सैयामी खेर (Saiyami Kher) पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रही हैं। वहीं, श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar) और शारिब हाशमी (Sharib Hashmi) भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ट्रेलर दर्शकों के मन में सिर्फ एक सवाल छोड़ जाता है, जब आखिरकार दोनों आमने-सामने होंगे, तो जीत किसकी होगी?  

2 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में ज्यादा कुछ दिखाया नहीं गया है, लेकिन हां इतना जरूर है इस सस्पेंस थ्रिलर में काफी कुछ होने वाला है। फिल्म को प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने बनाया है और इस फिल्म के जरिए अक्षय-सैफ की जोड़ी सालों बाद वापस आई है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान को डराएंगे Akshay Kumar, 'हैवान' के ट्रेलर रिलीज डेट का चल गया पता

यह भी पढ़ें- 'Haiwaan कोई रीमेक नहीं...', Priyadarshan का इनकार, बताया- क्यों 'ओप्पम' से अलग है अक्षय-सैफ की फिल्म