'Haiwaan कोई रीमेक नहीं...', Priyadarshan का इनकार, बताया- क्यों 'ओप्पम' से अलग है अक्षय-सैफ की फिल्म
बताया जा रहा था कि हैवान (Haiwaan) मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक है। अब प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

हैवान के रीमेक होने पर बोले प्रियदर्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियदर्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म हैवान (Haiwaan) अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। सैफ अली खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा था कि ये फिल्म 2016 में आई मलयालम थ्रिलर ओप्पम (Oppam) की हिंदी रीमेक है।
अब प्रियदर्शन ने खुलासा किया है कि क्या वाकई हैवान उनकी ही फिल्म ओप्पम की हूबहू कॉपी है या नहीं। ओप्पम 2016 में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब फिल्म की हिंदी रीमेक हैवान आ रही है। हालांकि, प्रियदर्शन का कहना है कि उनकी फिल्म हैवान कोई रीमेक नहीं है।
क्या रीमेक है हैवान?
प्रियदर्शन का कहना है कि उनकी फिल्म हैवान किसी फिल्म की रीमेक नहीं है, क्योंकि वह अपनी हर फिल्मों को अलग अंदाज में पेश करते हैं। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में कहा-
हैवान कोई रीमेक नहीं है। मैं अपनी फिल्म का रीमेक या रूपांतरण करता हूं तो नई फिल्म को बदल देता हूं। अगर आप भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) देखें तो वह मणिचित्राथु जैसी नहीं लगती है। मैं हमेशा दर्शकों और पात्रों की संस्कृति और शहर के हिसाब से नई फिल्म की कहानी को ढालता हूं।
View this post on Instagram
कब रिलीज हो रही है हैवान?
साल 2008 में प्रदर्शित फिल्म टशन के बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ में फिल्म हैवान में दिखेंगे। हालांकि, इस फिल्म में सैफ ने नायक तो अक्षय ने खलनायक की भूमिका निभाई है। 11 सितंबर को रिलीज होने जा रही ये फिल्म प्रियदर्शन के ही निर्देशन में बनी मलयालम फिल्म ओप्पम की रीमेक बताई जा रही है। हैवान में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, सयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर अहम भूमिकाओं में हैं।
हैवान की कहानी
यह फिल्म एक ऐसे मार्शल आर्टिस्ट (सैफ अली खान) के इर्द-गिर्द घूमती है जो देख नहीं सकता, लेकिन एक खतरनाक मर्डर केस में फंस जाता है। उसे एक बेरहम कातिल (अक्षय कुमार) से एक छोटी लड़की को बचाने के लिए अपने सिक्स सेंस का इस्तेमाल करना पड़ता है।
