Haiwaan Teaser: हीरो या हैवान, किसकी होगी जीत? Akshay Kumar-सैफ अली खान की साइको-थ्रिलर का टीजर आउट
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग मूवी हैवान का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है।
-1786522881861_m.webp)
हैवान का टीजर आउट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सामने आया हैवान फिल्म का टीजर
अक्षय और सैफ की फिल्म हैवान
इस दिन थिएटर्स में की जाएगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा।
जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर (Haiwaan Teaser) सामने आ गया है। थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर फिल्म के इस टीजर को देखकर आपकी भी एक्साइटमेंट हाई हो जाएगी। आइए एक नजर हैवान की इस पहली झलक पर डालते हैं-
सामने आया हैवान का टीजर
बीते साल निर्देशक प्रियदर्शन द्वारा फिल्म का हैवान का आधिकारिक एलान किया गया था। जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। अब इस मूवी का लेटेस्ट टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जो अक्षय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें लिखा है- वह खतरे को सुनता है, मैं ही खतरा हूं। अब जीत किसकी होगी, हीरो या हैवान?
यह भी पढ़ें- कॉपी निकली अक्षय कुमार की Haiwaan! 10 साल पुरानी फिल्म का रीमेक है साइको-थ्रिलर

टीजर में आपको सैफ अली खान एक दृष्टिहीन व्यक्ति के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जबकि अक्षय विलेन के रोल में साये की तरह उनका पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो हैवान का ये टीजर कई सवाल खड़े कर रहा और दर्शकों का सोचने पर मजबूर कर रहा है। उनके इन सवालों का जवाब आपको हैवान की रिलीज के साथ मिलेगा।
HE hears the danger…
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 12, 2026
I AM the danger !
Ab jeet kiski hogi?
Hero ya Haiwaan?#Haiwaan - Teaser out now. pic.twitter.com/7alWrrXj91
मालूम हो कि हैवान के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। आखिरी बार ये दोनों कलाकार फिल्म टशन में नजर आए थे। अक्की और सैफ की अपकमिंग फिल्म हैवान को अगले महीने 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
ओप्पम का रीमेक हैवान
दरअसल फिल्म हैवान प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ओप्पम का आधिकारिक रीमेक है। जिसमें मोहनलाल के अलावा अभिनेता पी. समुथिरकानी ने अहम भूमिका अदा की थी, ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी और हैवान के रूप में इसका रीमेक आ रहा है।

