विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हैवान' स्टाइल में अक्षय कुमार ने सैफ अली खान को किया बर्थडे विश, सामने आया फिल्म से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट

Updated: Sun, 16 Aug 2026 11:55 AM (IST)

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी ही स्टाइल में सैफ अली खान को जन्मदिन की बधाई दी है।

अक्षय और सैफ की हैवान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अक्षय और सैफ की हैवान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. आज है सैफ अली खान का जन्मदिन

  2. 56 साल के हुए सुपरस्टार सैफ

  3. अक्षय कुमार ने किया बर्थडे विश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 16 अगस्त 1970 को हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता सैफ अली खान का जन्म हुआ। आज सैफ अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स और फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। इस मामले में भला उनके हैवान को स्टार एक्टर अक्षय कुमार कैसे पीछे रह सकते थे।

अक्षय ने सैफ अली खान को हैवान स्टाइल में बर्थडे विश किया है और सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर सभी का ध्यान खींच लिया है। साथ ही अक्की ने हैवान से जुड़ा एक लेटेस्ट अपडेट दिया है। 

सैफ अली खान को अक्षय ने किया विश

अभिनता सैफ अली खान के जन्मदिन के खास मौके पर अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट शेयर किया है। इस ट्वीट में अक्की ने लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो सैफ, एक बढ़िया आनंद लें... जब तक आप कर सकते हैं। क्योंकि हैवान आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Haiwaan Teaser: नोट कर लो डेट! इस दिन रिलीज होगा अक्षय और सैफ की हैवान का टीजर

इस वीडियो में अक्षय एक गाना भी गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बोल हैं- मेरा हीरो है तू... यानी इससे ये साफ हो गया है कि हैवान का पहला सॉन्ग यही रहने वाला है, जो जल्द ही रिलीज किया जाएगा। ये पहला मौका नहीं है कि जब अक्षय ने इस निराले अंदाज में किसी फिल्म कलाकार को जन्मदिन की बधाई दी है, इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं।

haiwaan teaser

लेकिन जब बात सैफ अली खान की जाए तो वह अक्षय कुमार के अजीज दोस्त हैं और लंबे समय से ये दोनों एक दूसरे को ऐसे ही बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म हैवान के जरिए करीब 18 साल बाद सैफ और अक्षय की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इससे पहले ये दोनों मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और टशन जैसी कई मूवीज में साथ दिखाई दे चुके हैं। 

कब रिलीज होगी हैवान 

बात की जाए हैवान की रिलीज डेट की तो ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन किया है और फैंस में इसको लेकर जबरदस्त क्रेज भी नजर आ रहा है। 

यह भी पढ़ें- Haiwaan Teaser: हीरो या हैवान, किसकी होगी जीत? Akshay Kumar-सैफ अली खान की साइको-थ्रिलर का टीजर आउट