यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Halloween 2023: जेनेलिया पर चढ़ा हैलोवीन का खुमार, पति Riteish Deshmukh ने रेडी किया एक्ट्रेस का Jawan लुक
Genelia Deshmukh Halloween 2023 हर साल देखा जाता है कि बॉलीवुड सेलेब्स पर हैलोवीन का खुमार चढ़ा रहता है। कुछ दिन बाद हैलोवीन का खास दिन आने वाला है। इ ...और पढ़ें

HighLights
- हैलोवीन के लिए जेनेलिया बनीं 'जवान'
- रितेश देशमुख ने रेडी किया वाइफ का लुक
- सोशल मीडिया पर वायरल हुईं देशमुख फैमिली की ये फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Riteish-Genelia On Halloween 2023: विदेशों के अलावा इंडिया में भी हैलोवीन का क्रेज काफी देखा जाता है। खासतौर पर बॉलीवुड सेलेब्स हैलोवीन को काफी अच्छी तरह से फॉलो करते हैं। इसके लिए फिल्मी सितारे तरह-तरह के लुक बनाकार वाहवाही लूटते हैं। हैलोवीन को आने में अभी कुछ दिन का वक्त बचा है।
इस बीच बी टाउन एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने हैलोवीन को लेकर तैयारिया भी शुरू कर दी हैं। जेनेलिया ने लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उनके पति और बॉलीवुड कलाकार रितेश देशमुख उनका हैलोवीन लुक रेडी करते नजर आ रहे हैं।
हैलोवीन के लिए जेनेलिया बनीं 'जवान'
जेनेलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शनिवार को लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है। इस इंस्टा स्टोरी में आप देख सकते हैं कि जेनेलिया के पति रितेश देशमुख और उनके दोनों बेटे एक्ट्रेस का हैलोवीन लुक रेडी करते हुए नजर रहे हैं।
.jpg)
इस दौरान देशमुख फैमिली हाथों और फेस पर व्हाइट बैंडेज लपेटे हुए नजर आ रही है। एक तस्वीर पर जेनेलिया ने लिखा है- ''ये हैलोवीन टाइम है।'' इससे ये साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि देशमुख परिवार ने हैलोवीन के लिए ये लुक अपनाया है।
खबरें और भी
जेनेलिया की इन फोटो और वीडियो के देखकर ये कहा जा सकता है कि उन्होंने सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की इस साल आई मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' का बैंडेज लुक अपनाया है। आलम ये है कि जेनेलिया और रितेश की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। बता दें कि कई फैंस शाह रुख की 'जवान' को सिनेमाघरों में देखने के लिए इसी तरह बैंडेज लुक बनाकर भी पहुंचे।
कब है हैलोवीन
हर साल अक्टूबर महीने के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को हैलोवीन (Halloween) सेलिब्रेट किया जाता है। इस दौरान बी टाउन सेलेब्स के अलग-अलग लुक चर्चा का विषय बनते हैं। जेनेलिया और रितेश देशमुख के अलावा इस बार हैलोवीन में अपने अतरंगी लुक से कौन से सेलेब्स महफिल लूटते नजर आएंगे, ये देखना बड़ा ही दिलचस्प रहने वाला है।