Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Riteish Deshmukh ने बताई Genelia D'Souza की प्रेग्नेंसी की सच्चाई, कहा- 'मुझे 2-3 और होने पर कोई आपत्ति नहीं'

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 11:22 AM (IST)

    Riteish Deshmukh Reacts Genelia Pregnancy हाल ही में सोशल मीडिया पर जेनेलिया डिसूजा देशमुख का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद हर किस ...और पढ़ें

    Riteish Deshmukh Reacts Genelia Pregnancy (Photo Credit: Instagram)
    Riteish Deshmukh Reacts Genelia Pregnancy (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. हाल ही में वायरल हुआ था जेनेलिया देशमुख का वीडियो
    2. लोगों ने लगाए थे प्रेग्नेंट होने के कयास
    3. रितेश देशमुख ने बताया सच

    नई दिल्ली, जेएनएन। Riteish Deshmukh Reacts Genelia Pregnancy: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई यह कयास लगा रहा था कि एक्ट्रेस एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। अब इस खबर को लेकर रितेश देशमुख ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसकी सच्चाई बताई है।

    क्या था जेनेलिया के वायरल वीडियो में

    दरअसल, इन दिनों जेनेलिया डिसूजा का एक वीडियो काफी देखा गया। इस वीडियो में वो अपने पति रितेश देशमुख के साथ एक इवेंट में स्पॉट हुई थीं। इस दौरान जब दोनों कैमरा के सामने पोज देने आए, तो लोगों ने उन्हें देख कर यह अटकलें लगा ली कि एक्ट्रेस तीसरी बार मां बनने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: Genelia D'Souza: एक्टिंग ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल थीं जिनिलिया, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने कॉलेज की झलक

    इस वीडियो में एक्ट्रेस ने पोज देते हुए अपने पेट पर हाथ रख रखा था और रितेश इवेंट में उनका ख्याल रखते हुए दिखाई दे रहे थे। ऐसे में लोगों ने ये अनुमान लगाना शुरु कर दिया की जेनेलिया फिर से मां बनने वाली हैं। वीडियो में जेनेलिया ब्लू कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    रितेश ने तोड़ी जेनेलिया के मां बनने वाली खबर पर चुपी

    इन सबके बीच अब रितेश देशमुख ने आज यानी सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी वाइफ जेनेलिया डिसूजा के प्रेग्नेंसी के कयास लगाने वाले एक पोर्टल का स्क्रीनशॉट शेयर किया।

    खबरें और भी

    उस पोस्ट में लिखा था कि 'क्या जेनेलिया डिसूजा प्रेग्नेंट हैं? जब वो अपने पति रितेश देशमुख के साथ पोज दे रही थीं, तब फैंस ने उनका बेबी बंप नोटिस किया'। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रितेश ने लिखा 'मुझे 2-3 और होने पर कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन दुर्भाग्य से यह झूठ है'।

    बता दें कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बी-टाउन में फैंस के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और रील बनाते हुए दिखाई देते हैं। रितेश देशमुख ने लंबे समय तक जेनेलिया के साथ रिश्ते में रहने के बाद साल 2012 में उनसे शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा रियान और छोटा बेटा राहिल।

    यह भी पढ़ें: Riteish Deshmukh को आज भी है इन फिल्मों को ठुकराने का दुख, बोले- जिन्हें ठुकराया वो हुईं सुपरहिट