Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूजर ने हंसल मेहता की लिपलॉक करते हुए तस्वीर की पोस्ट, डायरेक्टर ने दिया जवाब- 'किसी को धक्का नहीं दे रहा...'

    Updated: Fri, 31 May 2024 06:49 PM (IST)

    हंसल मेहता (Hansal Mehta) बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर हैं। हाल ही में ट्रोलिंग का शिकार हुए हंसल मेहता ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक यूज ...और पढ़ें

    Hansal Mehta slam trolls who calls him Scumbag
    Hansal Mehta slam trolls who calls him Scumbag

    HighLights

    1. ट्रोलिंग यहां काम नहीं आएगी
    2. हंसल मेहता की पत्नी को किस करते हुए तस्वीर वायरल
    3. ट्रोलर ने हंसल मेहता को कहा गंदा आदमी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हंसल मेहता बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मेकर्स में से एक हैं। स्कैम 1992, स्कूप, स्कैम 2003 सीरीजों के अलावा कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। हंसल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और मुद्दों के प्रति मुखर रहते हैं, जिसके चलते अक्सर ट्रोलिंग का शिकार भी होते हैं।

    हाल ही में उन्होंने एक यूजर को करारा जवाब दिया, जिसने पत्नी को किस करते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्टर करके उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। ट्रोल ने कमेंट करते हुए हंसल मेहता को 'गंदा आदमी' (scumbag) कहा, इसका जवाब हंसल मेहता ने एक्स पर दिया।

    आपकी ट्रोलिंग काम नहीं आएगी - हंसल मेहता

     हंसल की ट्रोलिंग के पीछे उनकी गुरुवार की एक पोस्ट है, जिसमें साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्णन का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने पूछा था- यह स्कमबैग कौन है? इस वीडियो में बालकृष्णन मंच पर एक अभिनेत्री को धक्का देते हुए नजर आ रहे थे। 

    इसके बाद Dum Masala नाम के एक एक्स यूजर ने हंसल मेहता की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो अपनी वाइफ को किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर ट्रोल ने उन्हें टैग करते हुए लिखा, "कौन है ये लिपलॉक करता हुआ गंदा आदमी? (Who is this scumbag in this liplock photos)"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hansal Mehta की गांधी सीरीज में हुई Harry Potter स्टार टॉम फेल्टन की एंट्री

    हंसल ने दिया जवाब

    फोटो पर जवाब देते हुए हंसल मेहता ने लिखा- ''आपकी ट्रोलिंग काम नहीं आएगी। यह एक आदमी है, जो अपनी पत्नी को किस कर रहा है और मेरे ख्याल से अपनों के लिए सरेआम प्यार जाहिर करने में कोई गलत बात नहीं है। मैं किसी महिला को धक्का नहीं दे रहा, उनके साथ कोई बदतमीजी नहीं कर रहा।''

    वहीं, इस पूरे मामले के बीच एक्ट्रेस अंजलि ने बालाकृष्ण का बचाव करते हुए इवेंट से एक वीडियो शेयर की है। अंजलि ने कहा कि हम अच्छे दोस्त हैं और मेरे लिए उनके साथ स्टेज शेयर करना अद्भुत था।

    यह भी पढ़ें: Scam 2010: आ रहा 'स्कैम' का तीसरा पार्ट, इस बार 25000 करोड़ के घोटाले की कहानी बताएंगे हंसल मेहता