Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हनीमून से सामने आई Hansika Motwani की यह तस्वीरें, सोहेल कथुरिया की बाहों में रोमांटिक दिखीं एक्ट्रेस

    By Jagran NewsEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 04:14 PM (GMT+05:30)

    Hanika Motwani एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने कुछ ही दिनों पहले शादी कर ली थी। उनकी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन फोटो के बाद ए ...और पढ़ें

    File Photo of Hansika Motwani. Photo Credit: Hansika Motwani Instagram
    File Photo of Hansika Motwani. Photo Credit: Hansika Motwani Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2022 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई लव बर्ड्स ने शादी कर ली। ऋचा चड्ढा और अली फजल के बाद इसी महीने एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी अपनी जिंदगी के नए पड़ाव की शुरुआत की। एक्ट्रेस ने चार दिसंबर को बिजनस मैन सोहेल कथुरिया से शादी की थी, जिसका सेलिब्रेशन किसी फेयरीटेल फंक्शन से कम नहीं था। अपनी शादी के सभी फंकशन्स को हंसिका ने ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया था, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब एक्ट्रेस के हनीमून वेकेशन से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। क्रिसमस के मौके पर हंसिका विदेशी जमीन पर पति सोहेल के साथ पर्सनल टाइम स्पेंड करती नजर आईं।

    हंसिका मोटवानी ने शेयर की हनीमून तस्वीरें

    ऑस्ट्रिया में अपने हनीमून का आनंद ले रहीं हंसिका मोटवानी ने एक से बढ़कर एक पोज में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो के जरिये उन्होंने बताया कि वह कैसे टाइम स्पेंड कर रही हैं। उनकी यह तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में हंसिका कभी क्रिसमस ट्री के सामने बैठी पोज देती नजर आईं, तो कभी घूमते हुए क्रिसमस वाइब्स को एंजॉय करती दिखीं। इसके साथ ही हंसिका ने वहां हो रही क्रिसमस की तैयारियों की भी झलक दिखाई।

    सोहेल कथुरिया के साथ शेयर की यह तस्वीर

    'देशामुद्रू' एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने इन सभी तस्वीरों के बीच सोहेल कथुरिया के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करना नहीं भूलीं। उन्होंने अपने पति के साथ बहुत ही क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं।

    हंसिका मोटवानी वर्कफ्रंट

    एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो अगले साल वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में 'गार्जियंस', 'माय नेम इज श्रुति', 'पार्टनर' और 'राउडी बेबी' रिलीज हो रही है। यह सभी फिल्में अगले साल जनवरी से जुलाई के बीच रिलीज होंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Merry Christmas: हाथ में जाम लिए विजय सेतुपति और कटरीना कैफ ने कहा 'मैरी क्रिसमस', शेयर किया फर्स्ट पोस्टर

    यह भी पढ़ें: KBC 14: यह शब्द बोलने पर विकास खन्ना को पड़ती हैं गालियां, बिग बी से की रिक्वेस्ट 'अपने लोगों को बोल दो...'