Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hanu Man: रिलीज के बीच 'हनु मैन' मेकर्स ने की शिकायत, बोले- 'कुछ थिएटर्स में जानबूझकर नहीं दिखाई गई फिल्म'

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 07:22 PM (IST)

    Hanu Man Movie साउथ सिनेमा की फिल्म हनु मैन इस सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। ओपनिंग डे पर हनु मैन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर ...और पढ़ें

    हनु मैन के मेकर्स ने इस मामले को लेकर की शिकायत (Photo Credit-Instagram)
    हनु मैन के मेकर्स ने इस मामले को लेकर की शिकायत (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. 'हनु मैन' के मेकर्स ने क्यों की शिकायत
    2. बॉक्स ऑफिस पर हनु मैन ने छोड़ी छाप
    3. ऑडियंस ने 'हनु मैन' को दिया पॉजिटिव रिस्पॉन्स

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teja Sajja Hanu Man Movie: इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर एक साथ कई फिल्में रिलीज हुईं। उनमें से एक साउथ फिल्म 'हनु मैन' है, जिसने पहले ही दिन सिनेमाघरों में अपनी छाप छोड़ी है। सिर्फ इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार शुरुआत के चलते तेजा सज्जा स्टारर 'हनु मैन' ने हर किसी को प्रभावित किया है।

    इस बीच 'हनु मैन' मेकर्स ने एक बड़ा खुलासा किया है और कहा है कि कुछ सिनेमाघरों ने इस फिल्म को प्रदर्शित नहीं कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

    'हनु मैन' के मेकर्स ने क्यों की शिकायत

    दरअसल ओपनिंग डे पर सिनेमाघरों में फैंस की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स की तरफ से टीएनपीसी यानी तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल को एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसको लेकर अब टीएफपीसी ने ट्विटर पर एक प्रेस रिलीज शेयर करते हुए बयान जारी किया है।

    जिसमें बताया गया है- ''माइथ्री मूवीज डिस्ट्रीब्यूटर्स एलएलपी ने 12 जनवरी 2024 से तेलंगाना के सिनेमाघरों के मालिकों से फिल्म हनु मैन को प्रदर्शित करने के लिए एक समझौता किया। लेकिन उनमें से कुछ थिएटर्स ने इस समझौते का सम्मान नहीं किया है और मूवी की प्रदर्शित नहीं किया है, जिसको लेकर आपत्ति जताई गई है।

    ऐसे में जिन सिनेमाघरों ने ऐसा किया है, वह तुरंत अपने समझौते के आधार पर फिल्म की स्क्रीनिंग करना शुरू करें और नुकसान का निवारण करें।'' इस तरह से टीएफपीसी ने 'हनु मैन' के निर्माताओं की शिकायत पर बड़ी बात कही है।

    खबरें और भी

    पहले दिन छाई 'हनु मैन'

    डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की 'हनु मैन' ने पहले दिन धमाका करते हुए सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक शानदार प्रदर्शन कर के दिखाया है। इस मूवी को फैंस की तरफ से बेशुमार प्यार मिला है, जिसकी वजह एक्टर तेजा सज्जा की ये फिल्म ओपनिंग डे पर बेहतरीन कलेक्शन करने में सफल रही है। गौर करें 'हनु मैन' की कमाई की तरफ तो इस मूवी ने रिलीज के पहले दिन 11 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।

    ये भी पढ़ें- HanuMan OTT: थिएटर्स के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'हनुमान', बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते ही बिके राइट्स