यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुपरहीरो के बाद सुपरयोद्धा बनेंगे 'हनुमैन' के तेजा सज्जा, इंटेंस पोस्टर के साथ नई फिल्म का एलान
Teja Sajja ने इसी साल HanuMan के रूप में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। हनुमैन के बाद अब तेजा सज्जा ने अपनी आगामी फिल्म के लिए कमर कस ली है। वह जल्द ही सु ...और पढ़ें

HighLights
- तेजा सज्जा की अपकमिंग फिल्म का एलान
- सुपरहीरो के बाद सुपरयोद्धा बनकर मचाएंगे गदर
- तेजा सज्जा की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teja Sajja Upcoming Movie: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमैन' (HanuMan) के बाद साउथ एक्टर तेजा सज्जा (Teja Sajja) ने अपनी आगामी फिल्म के लिए कमर कस ली है। उन्होंने 'ईगल' के डायरेक्टर कार्तिक गट्टमनेनी के साथ हाथ मिलाया है। सोमवार को तेजा सज्जा की अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है।
तेलुगु सिनेमा के मशहूर अभिनेता तेजा सज्जा ने इसी साल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हुनमैन' दी। 12 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म एक सुपरहीरो बेस्ड तेलुगु मूवी थी। इसने रिलीज के साथ ही दुनियाभर में 330 करोड़ तक का कारोबार कर लिया था। 'हनुमैन' की सक्सेस के बाद तेजा ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए कमर कस ली है।
नई फिल्म से तेजा सज्जा का पहला पोस्टर आउट
15 अप्रैल 2024 को तेजा सज्जा ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की है। कार्तिक निर्देशित फिल्म से अभिनेता ने अपना पहला पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका इंटेंस लुक दिखाई दे रहा है। आग की चिंगारी के बीच खड़े तेजा का शानदार लुक दिख रहा है। इस पोस्टर के साथ तेजा ने बताया कि उनकी फिल्म की पहली झलक और ऑफिशिय टाइटल कब रिवील होगा।
यह भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर HanuMan के सीक्वल Jai Hanuman को लेकर आया बड़ा अपडेट, डायरेक्टर ने खुद किया शेयर
इस दिन रिवील होगा टाइटल
तेजा सज्जा ने कैप्शन में लिखा, "अपनी अगली फिल्म के लिए मास्टर क्राफ्ट्समेन कार्तिक गट्टमनेनी और पीपल मीडिया फैक्टरी के साथ हाथ मिलाने पर खुशी हूं। यह आप सभी के लिए एडवेंचर और सरप्राइज से भरपूर होने वाला है।" तेजा ने बताया कि फिल्म का टाइटल 18 अप्रैल को रिलीज होगा। साथ ही सुपरयोद्धा की पहली झलक भी दिखाई देगी।
खबरें और भी
फिल्म की अनाउंसमेंट से खुश हुए फैंस
तेजा सज्जा की आगामी फिल्म को लेकर लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस पोस्ट का कमेंट बॉक्स फैंस की एक्साइटमेंट वाले कमेंट्स से भरा हुआ है। एक यूजर ने कहा, "बहुत एक्साइटेड हूं तेजा सर। इंतजार नहीं कर सकता।" कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्हें हनुमैन 2 (HanuMan 2) का इंतजार है। एक यूजर ने लिखा, "आपका लुक बहुत शानदार है। इंतजार नहीं कर सकता।"
यह भी पढ़ें- HanuMan के मेकर्स का सराहनीय कदम, प्राण प्रतिष्ठा से पहले Ram Mandir के लिए कर दिया इतने करोड़ का दान