विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HanuMan के मेकर्स का सराहनीय कदम, प्राण प्रतिष्ठा से पहले Ram Mandir के लिए कर दिया इतने करोड़ का दान

Published: Sun, 21 Jan 2024 04:13 PM (IST)

Ram Mandir Consecration पूरे देश में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धूम मची है। अयोध्या में इसकी तैयारियां ...और पढ़ें

'हनु मैन' एक्टर तेजा सज्जा (दाएं). फोटो क्रेडिट- Instagram
'हनु मैन' एक्टर तेजा सज्जा (दाएं). फोटो क्रेडिट- Instagram

HighLights

  1. 'हनु मैन' फिल्म की टीम ने पूरा किया वादा
  2. 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन
  3. साउथ के कई सितारों को मिला न्योता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा से आई फिल्म 'हनु मैन' को काफी पसंद किया जा रहा है। टिकट विंडों पर इस मूवी ने धमाल मचा दिया है। फिल्म 100 करोड़ कमाने से थोड़ी ही दूर है, मगर अभी तक की कमाई से भी फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। मूवी की सक्सेस के बीच मेकर्स की तरफ से राम मंदिर से जुड़ी एक बड़ी बात बताई गई है।

'हनु मैन' की टीम ने पूरा किया वादा

'हनु मैन' इस मकर संक्रांति 12 जनवरी को रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही मेकर्स की ओर से वादा किया गया था कि बॉक्स ऑफिस पर हर एक टिकट से पांच रुपये का योदगान अयोध्या के राम मंदिर के लिए किया जाएगा। मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है। इस बीच मेकर्स ने लोगों से किए वादे को पूरा कर लिया है। उन्होंने मंदिर के लिए करोड़ों का दान किया है। यह गुड न्यूज निजाम में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दी है।

इतने करोड़ का किया दान 

कुछ दिन पहले मेकर्स की ओर से बताया गया था कि राम मंदिर के लिए 14 लाख तक का दान हो गया है। डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने कहा था कि अगर संभव हुआ, तो वह करोड़ों में भी दान करेंगे। उन्होंने अपना वादा पूरा किया। लगभग 2.6-2.7 करोड़ का दान राम मंदिर के लिए 'हनु मैन' टीम की तरफ से किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर 53,28,211 टिकट बेचे गए हैं। इससे हुई कमाई से हर टिकट पांच रुपये के हिसाब से दो करोड़ से ज्यादा का दान किया गया है।

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे ये साउथ एक्टर्स

राम मंदिर इनॉगरेशन के लिए बॉलीवुड के साथ ही साउथ के भी कई एक्टर्स को न्योता भेजा गया है। चिरंजीवी, राम चरण, रजनीकांत, प्रभास, ऋषभ शेट्टी, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन सहित कई सितारों को न्योता भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: 9 घंटे उपवास, बैठने में होती थी परेशानी...रामयाण के 'हनुमान' के बारे में प्रेम सागर ने किए खुलासे 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।