Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HanuMan Box Office: शनिवार को 'हनु मैन' की चांदी, बंपर कमाई से 'गुंटूर कारम'-'कैप्टन मिलर' को चटाई धूल

    Updated: Sun, 21 Jan 2024 08:10 AM (IST)

    HanuMan Day 9 Box Office Collection तेजा सज्जा की सुपरहीरो फिल्म हनु मैन पर्दे पर आग लगा रही है। गुंटूर कारम और कैप्टन मिलर के साथ रिलीज हुई हनु मैन न ...और पढ़ें

    हनु मैन ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हनु मैन ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। HanuMan Box Office Collection Day 9: 'कल्कि', 'जॉम्बी रेड्डी' और 'अद्भुत्तम' जैसी फिल्में बनाने के बाद प्रशांत वर्मा (Prashanth Varma) ने तेलुगु फिल्म 'हनु मैन' से सिनेमेटिक यूनिवर्स में कदम रखा है। यह एक सुपरहीरो बेस्ड फिल्म है, जिसमें अहम भूमिका तेजा सज्जा (Teja Sajja) ने निभाई है। 

    अनाउंसमेंट के बाद से ही लोगों में 'हनु मैन' को लेकर काफी दिलचस्पी थी, खासकर ट्रेलर रिलीज के बाद। फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार था, जिसने दर्शकों को थिएटर्स की ओर खींचने में मदद की और बॉक्स ऑफिस पर कारोबार इस बात का सबूत है कि लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। 

    हनु मैन की कमाई में बंपर उछाल

    'हनु मैन' 12 जनवरी 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 8 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। वीकडेज में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन वीकेंड में फिर से बंपर उछाल आया है। 9वें दिन भी कमाई में भारी उछाल देखने को मिला।

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 'हनु मैन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शनिवार को बंपर कमाई की है। फिल्म ने 9वें दिन 14.25 करोड़ का बिजनेस किया है। शनिवार का कलेक्शन मिलाकर 'हनु मैन' ने कुल 114 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- HanuMan Worldwide Collection Day 8: बाकी फिल्मों पर भारी पड़ा 'हनु मैन' का गदा, दुनियाभर में फिल्म ने छापे करारे नोट

    गुंटूर कारम-कैप्टन मिलर को छोड़ा पीछे

    'हनु मैन' महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' और धनुष की 'कैप्टन मिलर' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मगर इन फिल्मों के सामने 'हनु मैन' ने बाजी मार ली। एक तरफ दूसरे शनिवार को महेश बाबू की फिल्म ने मात्र 3 करोड़ का कारोबार किया, वहीं 'कैप्टन मिलर' ने 1 करोड़ कलेक्शन किया है। 

    कब आएगी हनु मैन की सीक्वल?

    प्रशांत नील ने 'हनु मैन' के निर्देशन के साथ-साथ लेखन और स्क्रीनप्ले भी किया है। तेजा सज्जा के अलावा फिल्म में अमृता अय्यर, विनय राय और वेन्नला किशोर मुख्य भूमिका में हैं। बता दे कि फिल्म की सक्सेस के बाद प्रशांत वर्मा इसका सीक्वल भी लाने जा रहे हैं। 'हनु मैन' का सीक्वल साल 2025 में आएगी।

    यह भी पढ़ें- Teja Sajja की फिल्म के साथ खेल! महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' को दे दिये Hanu Man के शोज, मचा बवाल