विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैन-इंडिया फिल्म बनी Hanuman Ansh, हिंदी में धमाल मचाने के बाद अब साउथ में होगी रिलीज

Published: Mon, 14 Sep 2026 06:47 PM (IST)

हिंदी सिनेमा की फिल्म हनुमान अंश को अब साउथ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

हनुमान अंश फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

हनुमान अंश फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. साउथ में रिलीज की जाएगी हनुमान अंश

  2. हिंदी में हनुमान अंश ने रचा है इतिहास

  3. इस दिन दक्षिण भारत के थिएटर्स में होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में पिछले दो सप्ताह से फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। नीम करोली बाबा की बायोपिक फिल्म के तौर पर ये मूवी फिलहाल सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हनुमान अंश ने ऐसा चमत्कारी प्रदर्शन करके दिखाया है, जिसने इस मूवी को लेकर सुर्खियां और अधिक तेज कर दी हैं।

अब लगता है कि हनुमान अंश की सफलता का शोर साउथ तक पहुंच गया है और जल्द ही पैन इंडिया रिलीज के तौर पर इस फिल्म को दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने का ऐलान किया गया है।

साउथ में भी रिलीज होगी हनुमान अंश

साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास हनुमान अंश को तेलुगु वर्जन में सिनेमाघरों में पेश करने जा रहे हैं। यह फिल्म अब आने वाले 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। त्रिविक्रम श्रीनिवास की पत्नी की प्रोडक्शन कंपनी फॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर हनुमान अंश के तेलुगु वर्जन को थिएटर्स में रिलीज करने की आधिकारिक घोषणा की है और लिखा है- 

यह भी पढ़ें- 200 करोड़ी Hanuman Ansh के बाद अब आएगी 'रामबोला', तुलसीदास की कहानी ला रहे विशाल चतुर्वेदी; फिल्म का हुआ एलान

hanuman ansh box office collection (1)

दिव्य उपस्थिति का अनावरण होने वाला है। फिल्म हनुमान अंश का तेलुगु वर्जन का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है। इतना ही नहीं फॉर्च्यून फोर सिनेमाज की तरफ से बड़े पर्दे पर पेश करने की तैयारी भी हो गई है, जिसके आधार पर 18 सितंबर को तेलुगु भाषा में इस मूवी को थिएटर्स में ग्रैंड रिलीज किया जाएगा। 

त्रिविक्रम श्रीनिवास के फॉर्च्यून फोर सिनेमाज बैनर तले की तरफ से किए गए इस ऐलान के बाद साउथ सिनेमा में हनुमान अंश की चर्चा और अधिक होने लगी है। ऐसे में दक्षिण भारत के जो लोग इसे देखने के लिए उत्साहित थे, उनके लिए ये एक सुनहरा मौका है। 

विदेशों में भी धूम मचा रही है फिल्म

मालूम हो कि साउथ सिनेमा के बड़े प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स की तरफ से बीते 11 सितंबर को फिल्म हनुमान अंश को विदेशों में भी कई स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, जिसकी वजह से फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें- छठवें रविवार को Hanuman Ansh की कमाई से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, 38 दिनों से बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा