विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे गर्ल रवीना टंडन के एल्बम से इन 5 चुनिंदा तस्वीरों संग जानें कुछ दिलचस्प फैक्ट्स

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 26 Oct 2017 10:13 AM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 09:03 AM (IST)

कल्पना लाजिमी की फ़िल्म दमन के लिए रवीना टंडन ने सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड भी जीता है!

बर्थडे गर्ल रवीना टंडन के एल्बम से इन 5 चुनिंदा तस्वीरों संग जानें कुछ दिलचस्प फैक्ट्स
बर्थडे गर्ल रवीना टंडन के एल्बम से इन 5 चुनिंदा तस्वीरों संग जानें कुछ दिलचस्प फैक्ट्स

मुंबई। रवीना टंडन अपने फ़िल्मों से ज्यादा खुद पर फिल्माए गीतों की वजह से आज भी याद की जाती हैं। 26 अक्तूबर को 1974 को मुंबई में ही जन्मीं रवीना इस साल अपना 44 वां जन्मदिन मना हैं। आइये इन तस्वीरों संग जानें रवीना के बारे में कुछ ख़ास बातें! 

रवीना टंडन का नामकरण उनके पिता रवि और मां वीना के नाम पर किया गया। रवि और वीणा को मिलाकर उनका नाम रवीना रखा गया। जबकि उनका निकनेम 'मुनमुन' है जो उनके मामा और अपने दौर के अभिनेता मैकमोहन ने दिया था। 

यह भी पढ़ें: किम शर्मा और हर्षवर्धन में बढ़ रही हैं नजदीकियां, ये तस्वीरें हैं सबूत

रवीना टंडन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत दबंग सलमान ख़ान के साथ की थी। उनकी पहली फ़िल्म थी 'पत्थर के फूल'। साल 1991 में आई यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। लेकिन, फ़िल्म के गानों की वजह से रवीना को सब पहचानने लगे!

साल 2017 में 'मातृ' और 'शब' जैसी फ़िल्मों में नज़र आने वाली रवीना नब्बे के दशक में टॉप की अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। ''पत्थर के फूल' के बाद 'मोहरा', 'दिलवाले', 'लाडला', 'इम्तिहान', 'अंदाज़ अपना-अपना' जैसी फ़िल्मों से रवीना ने सबका दिल जीत लिया था। 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'जिद्दी', 'सत्ता', 'अक्स' जैसी फ़िल्मों के लिए भी उन्हें याद किया जाता है।

फ़िल्मों के अलावा रवीना टंडन अपने रिलेशनशिप के लिए भी चर्चा में रहीं। अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक के साथ उनका नाम जुड़ा। अक्षय कुमार के साथ तो उनकी सगाई तक की ख़बरें भी आयीं थीं। 

बता दें कि रवीना ने बॉलीवुड ही नहीं टॉलीवुड यानी दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में भी काम किया है। उन्होंने साउथ के स्टार नागार्जुन के साथ 'अग्निसाक्षी' जैसी फ़िल्म की। इसके अलावा भी रवीना टंडन कई तेलुगु फ़िल्मों में नज़र आ चुकी हैं! 

रवीना टंडन की पहचान भले ही एक ग्लैमरस और हॉट अभिनेत्री की रही है, लेकिन वो एक नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने कल्पना लाजिमी की फ़िल्म 'दमन' के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड जीता है! 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान में जमकर पसीना बहाते दिखे सैफ़ अली ख़ान के बेटे इब्राहिम, देखें तस्वीरें

रवीना ने साल 2004 में फ़िल्म वितरक अनिल थडानी से शादी की। गौरतलब है कि रवीना ने शादी से पहले ही दो बेटियों को गोद भी लिया था। अब उन्होंने उन दोनों बेटियों की शादी भी कर दी है। अनिल से भी रवीना को दो बच्चे हैं! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।