विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिकेट के मैदान में जमकर पसीना बहाते दिखे सैफ़ अली ख़ान के बेटे इब्राहिम, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 25 Oct 2018 09:20 AM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 06:14 AM (IST)

इब्राहिम का आत्मविश्वास और टशन आप इन तस्वीरों में महसूस भी कर सकते हैं।

क्रिकेट के मैदान में जमकर पसीना बहाते दिखे सैफ़ अली ख़ान के बेटे इब्राहिम, देखें तस्वीरें
क्रिकेट के मैदान में जमकर पसीना बहाते दिखे सैफ़ अली ख़ान के बेटे इब्राहिम, देखें तस्वीरें

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान के नन्हें बेटे तैमूर अली ख़ान लगातार सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। लेकिन, कुछ दिनों से सैफ़ के बड़े बेटे इब्राहिम अली ख़ान भी चर्चा में हैं। सारा अली ख़ान के भाई इब्राहिम सैफ़ की पहली पत्नी अमृता की संतान हैं। बहरहाल, इब्राहिम अली ख़ान की जो लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं उनमें आप देख सकते हैं कि वो क्रिकेट के मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

दुनिया जानती है कि सैफ़ के पिता और इब्राहिम के दादा नवाब पटौदी देश के जाने-माने क्रिकेटर रहे हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की है। ज़ाहिर है इब्राहिम के डीएनए में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि स्पोर्ट्स भी है। यह तस्वीरें भी तो यही बता रही हैं। इन तस्वीरों में इब्राहिम का पैशन देखते ही बनता है। पहली नज़र में तो वो किसी पेशेवर खिलाड़ी की तरह ही दिख रहे हैं! इस दौरान इब्राहिम ने जमकर नेट प्रैक्टिस भी की और पूरी तत्परता से मैदान पर डटे रहे। 

यह भी पढ़ें: क्या सैफ़ अली ख़ान के स्टाइलिश बेटे इब्राहिम भी चले बॉलीवुड की राह, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

हालांकि, हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सैफ़ ने बताया था कि इब्राहिम की भी इच्छा बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाने की है। लेकिन, अगर इन तस्वीरों को देखें तो इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इब्राहिम को क्रिकेट से बेहद लगाव है और बुधवार देर शाम वो मुंबई के एक क्रिकेट मैदान में पूरे रंग में नज़र आये। उनके साथ उनके कुछ ख़ास दोस्त भी थे। लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में इब्राहिम बिल्कुल अपने पापा सैफ़ की तरह ही नज़र आ रहे हैं। 

गौरतलब है कि शाह रुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान या अक्षय कुमार के बेटे आरव की तरह इब्राहिम चर्चा में ज्यादा नहीं रहते लेकिन, एक स्टार सन होने की वजह से उन पर नज़रें तो रहती ही हैं। सैफ़ अली ख़ान बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिनके परिवार का हर सदस्य स्टार है। दिग्गज क्रिकेटर नवाब पटौदी के बेटे सैफ़ की मां शर्मिला टैगोर से लेकर उनकी पत्नी करीना, बहन सोहा, बहनोई कुणाल खेमू, पहली पत्नी अमृता सिंह हर कोई स्टार है। अब तो उनके नन्हें बेटे तैमूर अली ख़ान भी रोज़ ट्रेंड में रहते हैं। लेकिन, अब बारी है इब्राहिम की और यक़ीनन इब्राहिम में वो बात है कि वो आज की जेनेरेशन के स्टार बन सकते हैं!

इब्राहिम की बड़ी बहन सारा अली ख़ान भी जल्द ही ‘केदारनाथ’ और ‘सिंबा’ जैसी फ़िल्मों से अपना बॉलीवुड सफ़र शुरू कर रही हैं। तो जिस परिवार में इतने स्टार होंगे तो ऐसे में इब्राहिम पर भी नज़रें रहेंगी ही! उनका आत्मविश्वास और टशन आप इन तस्वीरों में महसूस भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अपने स्टाइल से एक बार फिर आपका दिल जीत लेंगी जाह्नवी और ख़ुशी कपूर, देखें तस्वीरें

क्या आप जानते हैं इब्राहिम अभी सिर्फ 17 साल के हैं। आपको यह जानकार हैरत होगी कि इब्राहिम 7 साल की उम्र में ही ‘टशन’ (2008) फ़िल्म से जिसमें अक्षय कुमार, अनिल कपूर और सैफ़ अली ख़ान जैसे स्टार थे उसमें एक छोटी सी भूमिका निभा चुके हैं। आने वाले दिनों में उन पर सबकी निगाहें रहेंगी! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।