यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Children's Day पर काजोल ने दिखाई नए 'बच्चों' की झलक, बोलीं- आज से एक साल पहले दोनों दो किलो के थे...
Childrens Day 2023 काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल में से एक हैं। ये जोड़ी दो बच्चों- नीसा और युग के पेरेंट्स हैं। चिल्ड्रेन्स डे के मौक ...और पढ़ें

HighLights
- काजोल ने दी बाल दिवस की शुभकामनाएं
- चिल्ड्रेन्स डे पर शेयर की नई तस्वीर
- एक्ट्रेस ने दिखाई अपने 'बेबीज' की झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Children's Day 2023: काजोल फिल्म इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस में से एक हैं। लोग उन्हें कमाल की अदाकारा होने के अलावा उनके बबली नेचर के लिए भी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फैमिली लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती हैं।
चिल्ड्रेन्स डे के मौके पर उन्होंने अपने दो प्यारे बच्चों की फोटो शेयर की, लेकिन ये फोटो नहीं, जो आप समझ रहे हैं। काजोल ने नीसा और युग के साथ नहीं बल्कि किसी और की फोटो की शेयर कर चिल्ड्रेन्स डे की शुभकामनाएं दी हैं।
चिल्ड्रेन्स डे पर काजोल ने किया ये पोस्ट
फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी त्योहार या इस तरह के डे पर स्टार्स सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करना नहीं भूलते। बाल दिवस के मौके पर उन्होंने फैंस को अपने दो बच्चों की झलक दिखाई। लेकिन इस फोटो में नीसा और युग नहीं, बल्कि देवगन फैमिली के पेट डॉग्स हैं। काजोल ने उन्हें अपना बेबी कहते हुए स्वीट नोट पोस्ट किया। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस ने प्यार लुटाया है।
#happychildrensday day to my two babies.. who were this small exactly one year ago .. all of 2 kgs and struggling .. and now all big and grown up 🥲#doggo pic.twitter.com/2A0FLQVvMV
— Kajol (@itsKajolD) November 14, 2023
दोनों डॉग्स को बाहों में पकड़े एक्ट्रेस ने फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'मेरे दोनों बच्चों को #happychildrensday...ये दोनों आज से एक साल पहले इतने छोटे थे...दोनों दो किलो के थे...और अब दोनों बड़े हो गए हैं।'
फैंस को पसंद आयी एक्ट्रेस की दरियादिली
'बाजीगर' एक्ट्रेस के डॉग्स को पालने और उनके केयर करने की बात ने फैंस का दिल छू लिया है। एक ने लिखा, 'प्लीज इनकी तस्वीरें शेयर करिये, ये कितने क्यूट हैं।' एक ने कमेंट किया, 'आप कितनी सुंदर और गॉर्जियस हैं। हमेशा से मेरी क्रश रही हैं।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'आपका बच्चा बहुत सुंदर है।'
खबरें और भी

गौरतलब है कि हाल ही में एक्ट्रेस ने फैमिली के साथ दिवाली त्योहार मनाया। उन्होंने इसकी कई तस्वीरें शेयर की थीं। काजोल, अजय और बेटे युग के अलावा मां तनुजा और एक्टर वत्सल सेठ के साथ भी नजर आईं थीं।